रांची। निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने नगर निगम के प्रशासक से मुलाकात की और शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने पिछले 15 वर्षों में नगर निगम में हुए सुधारों की सराहना की, लेकिन वर्तमान में जनता को हो रही कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि निगम प्रतिनिधि विहीन हो जाने के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य रुके हुए हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और साफ-सफाई की लचर व्यवस्था शहर पर एक दाग का रूप ले चुकी है। श्री विजयवर्गीय ने सरकार और नगर निगम से अनुरोध किया कि प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में जनता दरबार बैठक होनी चाहिए, ताकि आम जनता अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचा सके। उन्होंने उम्मीद जतायी कि उनकी बातों का संज्ञान लिया जायेगा और जनमानस के कार्य प्राथमिकता से किये जायेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version