गांड्डा। गोड्डा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमडीया बांध के पास एक पेड़ से दो लोगों की लाश लटकी मिली है। इम मामले की जानकारी होते ही एसडीपीओ जेपी एन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने बताया है कि दोनों नाबालिग हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पहली नजर में यह प्रेम प्रसंग क मामला लग रहा है। दोनों बच्चों की उम्र करीब 15 साल है।

हालांकि उन्होंने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। दोनों मृतकों के परिजनों कहना है कि दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और अगल-बगल में ही रहते हैं। तीन साल पहले लड़के की बड़ी बहन और लड़की के बड़े भाई ने प्रेम विवाह किया था। उस समय भी दोनों परिवारों के बीच काफी विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि हर एंगल पर जांच हो रही है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version