रांची। राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर न्याय और लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा बढ़ा है । झारखंड हाई कोर्ट में सत्य की जीत हुई है।
उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ईडी और सीबीआई केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। आदिवासी और पिछड़े नेताओं पर झूठे आरोप लगा जबरन उन्हें जनता से दूर रखने के लिए जेल की सलाखों के पीछे रखा जा रहा है। ताकि समाजवाद की लड़ाई सामाजिक न्याय की लड़ाई कमजोर हो जाए।
उन्होंने कहा कि झारखंड में केंद्र सरकार का षड्यंत्र सफल नहीं हो सका। हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पद चिन्हों पर चलते हुए जेल में जाना पसंद किया पर किसी के सामने सर नहीं झुकाया।