रांची। नयी दिशा के तत्वावधान मे 30 जून को अपराह्न. 12.15 बजे से 1.15 तक लालपुर रांची स्थित होटल लैंडमार्क के सभागार मे सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नई दिशा के कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि रांची के लोकप्रिय सांसद श्री संजय सेठ को भारत सरकार मे रक्षा मंत्रालय में रक्षा राज्य मंत्री का महत्वपूर्ण पद मिला है। जिनके सम्मान में नई दिशा की ओर से होटल लैंडमार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें रांची के व्यवसायिक संस्थाए सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावे शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। सभी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का अभिनंदन एवं स्वागत कर सम्मानित करेंगे। श्री काबरा ने कहा है कि रांची के सांसद को रक्षा राज्य मंत्री का विशिष्ट स्थान मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सर्व समाज के सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि सांसद के सम्मान समारोह कार्यक्रम मे समय पर अवश्य पधारें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version