Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उत्तर प्रदेश के नतीजे भाजपा के लिए सबक
    देश

    उत्तर प्रदेश के नतीजे भाजपा के लिए सबक

    adminBy adminJune 6, 2024Updated:June 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सरकार गठन के बाद पार्टी में कई बदलाव दिखने की संभावना
    -रुपाला का बयान, नेतृत्व की टिकट बांटने में मनमानी, योगी का किनारा मुख्य वजह माना जा रहा
    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार सबसे चौंकने वाला है। भाजपा के लिए यह एक सबक है। इसे लेकर खुद भाजपा भी चिंतित है। मंथन शुरू हो गया है। अभी तक जो बातें सामने आ रही हैं, उनमें केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का राजपूत शासकों पर बयान, नेतृत्व द्वारा टिकट देने में मनमानी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किनारा किया जाना माना जा रहा है। भाजपा सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में भाजपा की कार्यशैली और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
    चुनाव परिणाम के बाद पुरुषोत्तम रुपला ने कहा कि मेरी गलती थी, लेकिन पार्टी फंस गयी। यह मेरे लिए दुखद है, क्योंकि मेरी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परेशानी हुई। मैं पहले भी लोगों से माफी मांग चुका हूं।

    लोगों को लगा होगा, मैं चुनाव की वजह से माफी मांग रहा। मैं एक बार फिर क्षत्रिय समाज से माफी मांग रहा हूं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट और योगी आदित्यनाथ पर शोध और सबसे अधिक लिखने वाली रीना सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को नजरअंदाज किया जाना भाजपा को उत्तर प्रदेश में भारी पड़ा। योगी की कार्यकुशलता को नजरअंदाज किया गया। उनके खिलाफ कथित साजिश से जनता में निराशा थी। उसका परिणाम सामने दिखा। रीना सिंह ने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जेल से बाहर आकर दो आरोप लगाये कि मोदी दो साल बाद प्रधानमंत्री पद से हट जायेंगे और योगी आदित्यनाथ को हाटाया जायेगा। पार्टी के बड़े नेताओं ने केजरीवाल के पहली बात का खंडन तो किया, लेकिन दूसरी बात योगी को हटाने पर कोई कुछ नहीं बोले। नड्डा आखिरी चरण में योगी के पक्ष में बोले, लेकिन तब तक भाजपा को नुकसान हो चुका था। रीना सिंह ने यह भी कहा कि टिकट बंटवारे में नेतृत्व ने योगी को दूर रखा। उधर, यह भी चर्चा है कि राजपूतों को टिकट देने में कोताही बरती गयी। उन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, कांग्रेस समेत दूसरे दल से आये नेताओं को टिकट दिया गया। जिस वजह से पार्टी में अंदरूनी नाराजगी थी। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का चुनाव के पहले आरएसएस को लेकर दिया गया बयान भी काफी असर कर गया। आरएसएस के लोगों ने चुनाव में दूरी बना कर रखी। ये तमाम बातें उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए घातक साबित हुईं।

    सूत्रों की मानें तो भाजपा सरकार गठन के बाद तमाम बातों पर मंथन करेगी। हार के कारणों की समीक्षा होगी। ये तमाम बातें उसके सामने भी आयेंगी। योगी आदित्यनाथ के खिलाफ तथाकथित साजिश का भी खुलासा होगा। निश्चय ही राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश स्तर तक कई बदलाव देखने को मिलेंगे, क्योंकि भविष्य में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा को फिर से जगह बनाने के लिए कार्यशैली में सुधार तो करनी ही होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकंगना रनौत ने कहा-पंजाब में बढ़ता आतंकवाद और उग्रवाद चिंता का विषय
    Next Article रांची में रिटायर्ड सैनिक की पत्नी की संदिग्ध मौत, पति और बेटियों से अलग रहती थी; होता था विवाद
    admin

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version