Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पवन का झोंका नहीं चला काराकाट में, इतिहास नहीं रच पाये पावर स्टार
    राज्य

    पवन का झोंका नहीं चला काराकाट में, इतिहास नहीं रच पाये पावर स्टार

    adminBy adminJune 4, 2024Updated:June 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पवन सिंह ने बिगाड़ा उपेंद्र कुशवाहा का भी खेल
    राजीव
    रांची। काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की सभाओं में जिस तरह की भीड़ उमड़ रही थी। उससे एनडीए और महागठबंधन के नेताओं की नींद उड़ा दी थी। उम्मीद जतायी जा रही थी कि पावर स्टार पवन सिंह इस बार काराकाट से जीत दर्ज कर इतिहास रचेंगे। लेकिन हुआ इसके उलट। काराकाट में पवन का झोंका नहीं चला। वैसे यह अब तक की परिपाटी रही है कि भोजपुरी फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखनेवाले तमाम अभिनेता को पहली बार चुनावी मैदान में शिकस्त मिली है। पावर स्टार भी पहली बार काराकाट से किस्मत आजमा रहे थे। उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। साथ ही उन्होंने केंद्र में मंत्री रह चुके उपेंद्र कुशवाहा का भी खेल बिगाड़ दिया। इन दोनों की लड़ाई में महागठबंधन के प्रत्याशी भाकपा माले लिबरेशन के राजाराम सिंह को जीत मिली है। पवन सिंह के मैदान में आने से पहले काराकाट सीट को उपेंद्र कुशवाहा के लिए बेहद ही आसान माना जा रहा था, लेकिन पावर स्टार के आने के बाद लड़ाई टफ हो गयी।

    पहली बार, स्टार को मिली हार
    इतिहास इस बात का गवाह है कि पहली बार चुनावी सियासत में भोजपुरी अभिनेताओं के हिस्से में हार ही नसीब हुई है। सबसे पहले बात करते हैं बिहारी बाबू यानी शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा की, जो अपना पहला चुनाव हार गये थे। 1992 में नयी दिल्ली सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने शत्रुघ्न सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया था। उनके सामने थे कांग्रेस के राजेश खन्ना। उस उपचुनाव में राजेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा को हरा दिया था।

    कुणाल सिंह भी हार गये
    भोजपुरी फिल्मों के महानायक के रूप में मशहूर कुणाल सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमायी थी। तब भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा के हाथों कुणाल को करारी हार झेलनी पड़ी थी।
    नहीं जीत पाये मनोज तिवारी-निरहुआ

    उत्तर पूर्व दिल्ली से 2014 और 2019 के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करनेवाले भाजपा नेता मनोज तिवारी भी अपना पहला चुनाव नहीं जीत पाये थे। मनोज तिवारी ने 2009 के लोकसभा चुनाव में समाजवाद पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और योगी आदित्यनाथ के हाथों मात खा गये थे। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व खत्म करनेवाले दिनेशलाल यादव निरहुआ भी पहला लोकसभा चुनाव हार गये थे। 2019 में बीजेपी के टिकट पर लड़े निरहुआ को हार मिली, हालांकि 2022 में हुए उपचुनाव में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।

    रवि किशन के हिस्से आयी थी हार
    यही हुआ भोजपुरी के बड़े स्टार रवि किशन के साथ। रवि किशन ने भी 2014 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमायी, लेकिन रवि किशन इतिहास नहीं बना पाये। जौनपुर से चुनाव हार गये।

    चौंकाने वाला रहा काराकाट का नतीजा
    काराकाट लोकसभा सीट के नतीजे कई लोगों के चौंकाने वाला रहा। एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह दूसरे स्थान पर हैं। पवन सिंह को 216970 वोट मिले। बता दें कि शुरूआती रुझानों में पवन सिंह आगे चल रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी, परिदृश्य बदल गया और इंडी अलायंस के उम्मीदवार जीत गये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीआरडीए कर्मियों का जिला परिषद में होगा समायोजन
    Next Article रांची भाजपा कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version