सरायकेला। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार को विपक्ष भाजपा ने कभी स्थिर नहीं रहने दिया। वेबजह झूठा आरोप को लेकर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया। आखिरकार चार साल के अंदर वे लोग सफल रहे, लेकिन हमारा गठबंधन मजबूत है। युवा मुख्यमंत्री को वे लोग झूठा आरोप में जेल पहुंचा दिया। झारखंड अलग हुए 24 साल हो गया। भाजपा ने लंबा समय राज किया है, लेकिन ना यहां के आदिवासी के लिए सोचा ना मूलवासी के लिए, सिर्फ झूठ बोलकर राजनीति किया किया।

यहां के आदिवासी मूलवासी को ठगने का काम किया। ये सरकार जो आपने चुना सरकार बनने के साथ ही कोरोना की वजह से हमलोग काम नहीं कर सके। हमलोग जंगल के बीज के गांव को भी सरकारी योजना से जोड़ा। आज का प्रोगाम यही है कि शहीद ग्राम के सभी गरीब का परिवार मकान बनेगा। हमलोग एक आदर्श शहीद गांव बनायेंगे। सीएम ने कहा कि चुनाव में हमलोग 2-3 महीना व्यस्त थे। चुनाव खत्म होते ही फिर से विकास को गति देने में लग गये हैं। अबुआ आवास फिर मिलेगा। किसी तरह का चयन में गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए भी तैयारी कर ली गयी है। अबुआ आवास में तीन कमरा के साथ अटैच बाथरूम रहेगा, ताकि उसमें पानी की भी सुविधा रहे। किचेन भी अलग रहेगा। तीन कमरा रहेगा, शौचालय रहेगा। किचेन रहेगा। कोई बेघर नहीं रहे। अच्छा मकान में रहे। 2019 में हेमंत सोरेन को जनादेश मिला। कोई आदिवासी कच्चा मकान में ना रहे, इसके लिए योजना लाये। हमलोगों को केंद्र सरकार का इंतजार नहीं करना है। यहां की आर्थिक, सामाजिक व्यवस्था को, शैक्षाणिक व्यवस्था को सुधार रहे हैं। हम सब कुछ अपने बल पर देंगे। सत्ता में आने के साथ ही 125 यूनिट बिजली फ्री दिया। उसको संशोधन के साथ 200 यूनिट बिजली झारखड में उपयोग कीजियेगा। अगर किसी को गलत बिजली बिल मिला है, तो उसको माफ किया जायेगा। सीएम ने कहा कि 50 साल से आगे की महिला को हम पेंशन दे रहे हैं। अब 25 साल से 49 साल की जितनी महिलाएं हैं, उनको भी हम अगले महीने से पेंशन देंगे। झारखंड धनी प्रदेश है। यहां खनिज संपदा भरा हुआ है। आज झारखंड में विकास नहीं हुआ। यहां का आदिवासी मूलवासी यहां का गरीब-गुरबा का भला नहीं हुआ। इसलिए हमलोग हर विद्यार्थी को पढ़ाने के लिए हर तरह का मदद करेंगे। कोई इंजीनियरिंग, मेडिकल पढ़ना चाहता है तो उनको हर तरह का मदद करंगे। जब तक उनको जॉब नहीं मिलेगा, तब तक पैसा वापस नहीं लेंगे। सबको छात्रवृत्ति बढ़ाया। किसी विद्यार्थी का पढ़ाई ना रूके, सरकार यही चाहती है। उसके साथ-साथ भाजपा ने 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया था। सरकार बनी तो 20 लाख लोगों को राशन कार्ड दिया। अब 25 लाख करेंगे। सरायकेला उद्योग से भरा हुआ है। बड़ी-बड़ी कंपनी है। हर कंपनी में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी देना होगा। ये हमलोग सख्ती से लागू करवायेंगे।

सीएम ने कहा कि आदिवासी धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण हो रहा है। मूलवासी के धार्मिक स्थलों की भी सुरक्षा करेंगे। हमारी सरकार झारखंड की जनता का दर्द समझती है। इसलिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाये गये। उसी तरह फिर जुलाई से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू होगा, ताकि एक-एक जनता का दर्द समझ सके। सीएम ने कहा कि 15 हजार किलोमीटर सड़का का निर्माण शुरू हुआ है। राज्य के हर जिला पंचायत में ऐसी व्यवस्था होगी, ताकि आपको 24 घंटे स्वास्थ्य लाभ मिल सके। बहुत सी योजना हमलोग शुरूआत किये हैं। भाजपा ने कभी आदिवासी हित नहीं सोचा। उनके समय में पांच हजार से ज्यादा स्कूल को बंद कर दिया था, ताकि यहां के बच्चे पढ़ ना सके। इसलिए हमलोग आये। हम झारखंड संवारेंगे। हम देश में आदर्श राज्य बनाने में एक दिन सफल होंगे।

 

Share.

2 Comments

Exit mobile version