गढ़वा: नगर पंचायत क्षेत्र के सोनपुरवा रेलवे लाइन उसपार वार्ड संख्या 15 में शनिवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर पाल्हे खान नामक एक व्यक्ति की हत्या कर दी। जबकि उसके दूसरे साथी पप्पू खान को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को आनफानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर स्थिती को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। मृतक पल्हे खान और घायल व्यक्ति दोनों सोनपुरवा मुहल्ला के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार मृतक एक घटना में चश्मदीद गवाह था। जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गयी ऐसी बात बतायी जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक भी अपराधी प्रवृति का था। जो कई बार जेल जा चुका था। पुलिस इसे गैंगवार के रूप में भी देख रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच स्थिती का जायजा लिया। मृतक पाल्हे खान को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए अस्पताल भेज दिया।
मृतक के परिजनो ने बताया कि जिले के कई कांडों में संलिप्त अपराधी सत्या पासवान तथा कृष्णा पासवान के अतिरिक्त कई अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है। समाचार के अनुसार सत्या पासवान व पल्हेखान रेलवे स्टेषन के कैंटिन में एक साथ बैठक कर बातें कर रहे थे। वहीं से किसी बात को लेकर दोनो में कहा सूनी हुई थी। रात्रि लगभग 11 बजे पल्हे खान को उसके घर के समीप शनिवार को रात्रि लगभग 11 बजे मुह में मार कर हत्या कर दी गयी। जबकि उसके साथ उसका साथी पप्पी खान को लाठी डंडा एवं रॉड से मारकर अपराधियों ने घायल कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक पल्हे खान भी अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति था। उसकी हत्या कैसे हुई इसकी छानबीन की जा रही है। प्राथमिकी में सत्या पासवान और कृष्णा पासवान का नाम आया है। ये सभी अपराधी हैं कई बार जेल जा चुके हैं। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा। मृतक की पत्नी को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने का आष्वासन दिया गया है। इधर घटना की सूचना पाकर एसडीओ प्रदीप कुमार एवं अंचल पदाधिकारी का बैजनाथ कामती सहित कई पदाधिकारी मृतक के घर और अस्पताल पहुंचे।