Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»चारा घोटाला: तीन मामलों में लालू प्रसाद ने लगायी हाजिरी
    रांची

    चारा घोटाला: तीन मामलों में लालू प्रसाद ने लगायी हाजिरी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 14, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: चारा घोटाले के तीन मामलों में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने गुरुवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में हाजिरी लगायी। शुक्रवार एवं शनिवार को लालू प्रसाद चार मामलों आरसी 64ए/96, आरसी 38ए/96, आरसी 47ए/96 तथा आरसी 68ए/96 में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे। सबसे पहले सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर लालू प्रसाद चारा घोटाले के आरसी 64ए/96 में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे। कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने के बाद लालू प्रसाद की ओर से आरसी 64ए/96 में दो लोगों की गवाही करायी गयी। इसमें बिहार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव एवं बिहार विधान सभा के तत्कालीन उप सचिव जैनुल हक शामिल हैं। गवाही के दौरान जयप्रकाश ने कोर्ट को बताया कि तत्कालीन राज्यपाल ने बगैर कैबिनेट की स्वीकृति के लालू प्रसाद के खिलाफ अभियोजन चलाने की स्वीकृति दी थी।

    जिस पर सीबीआइ की ओर से कहा गया कि राज्यपाल का संवैधानिक पद होता है। राज्यपाल अपने विधि सलाहकार की मदद से निर्णय ले सकते हैं। अभियोजन चलाने की स्वीकृति को लालू ने कोर्ट में चुनौती दी थी। इस पर कोर्ट ने भी राज्यपाल द्वारा अभियोजन चलाने की स्वीकृति देने की प्रक्रिया को सही ठहराया है। वहीं बिहार विधानसभा के तत्कालीन उप सचिव जैनुल ने गवाही के दौरान विधानसभा में प्रश्न पूछे जाने के संबंध में बताया। सीबीआइ की ओर से उनका क्रास एक्जामिन करते हुए पूछा गया कि अगर विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के ध्यान में विभागीय अनियमितता की बात विधानसभा में उठायी जाती है, तो उन्हें क्या करना चाहिए।

    गवाही पूरी होने के बाद लालू प्रसाद दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर आरसी 47ए/96 में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की कोर्ट में पहुंचे। यहां से निकलने के बाद लालू प्रसाद ने आरसी 68ए/96 में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसएस प्रसाद की कोर्ट में हाजिरी लगायी। इस दौरान लालू प्रसाद की ओर से गवाही के लिए 43 गवाहों की सूची सौंपी गयी। इनमें तत्कालीन एसएसपी पटना सुनील कुमार, बिहार सचिवालय के तत्कालीन थाना प्रभारी कमल हसन, बिहार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व सांसद सीताराम प्रसाद, सेवानिवृत्त डीजी आरपीएफ एपी दोरई, बिहार विधानसभा के तत्कालीन उपसचिव मो जैनुल हक, पूर्व विधायक अन्नपूर्णा देवी एवं संजय प्रसाद यादव, गो एयरवेज के कर्मी गुंजन कुमार, पूर्व सेवानिवृत्त डीजी विजिलेंस डीपी ओझा आदि शामिल हैं। इनमें से एक गवाह जैनुल हक की गवाही गुरुवार को करायी गयी। लालू प्रसाद 12 बजकर 52 मिनट पर कोर्ट परिसर से रवाना हो गये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद : पुलिस कहकर घुसे अपराधी,8 घरों में डाला डाका
    Next Article चतरा: ट्रक में छिपा कर ले जा रहा था 6.5 लाख रुपये
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

    May 24, 2025

    सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

    May 24, 2025

    संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

    May 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
    • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
    • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
    • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
    • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version