Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»बैरक में एके-47 से गोली चलने से सिपाही की मौत
    स्पेशल रिपोर्ट

    बैरक में एके-47 से गोली चलने से सिपाही की मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 2, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में विजय सिंह पूर्ति नामक जिला पुलिस के सिपाही की गोली लगने से संदेहास्पद मौत हो गयी। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। सिपाही चाईबासा का रहनेवाला था। घटना का पता उस समय चला, जब जवान से मिलने उसकी पे्रमिका प्यारी बैरक में पहुंच थी। जब वह जवान के कमरे में पहुंची, तो विजय सिंह अपने बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ था और उसके पैरों में एके-47 फंसी हुई थी। पुलिस मामले को संदेहास्पद मान जांच कर रही है। घटना के वक्त बैरक में कोई और सिपाही मौजूद नहीं था। विजय पूर्ति पूर्व गृह सचिव जेबी तुबीद का बॉडीगार्ड भी था।

    प्रेमी को मृत देख भागते हुए पुलिस के पास पहुंची प्रेमिका 
    पुलिस मर्डर और आत्महत्या दोनों ही बिंदु से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने संदेह के घेरे में प्रेमिका को भी रखा है। सिपाही की लाश को देख उसकी प्रेमिका भागते हुए मैदान के पास सड़क पर गयी और एक अज्ञात व्यक्ति से लिफ्ट मांग कर बरियातू थाना पहुंची। बरियातू थानेदार डीके श्रीवास्तव को प्यारी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद बरियातू थानेदार अपनी जीप में बैठा कर प्यारी को उक्त बैरक में लेकर आये। मामले की जानकारी तमाम वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गयी। घटनास्थल पर पहुंचे सिटी एसपी अमन कुमार, सिटी डीएसपी शंभु कुमार सिंह, लालपुर थानेदार रमोद कुमार ने एफएसएल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम ने जवान के एके-47 समेत काफी गोलियां और बिस्तर पर पड़े हथियार साफ करने के बॉक्स को भी जब्त किया है। गोली जवान के मुंह में लगी थी, जिससे उसकी खोपड़ी का सारा भाग बिस्तर के नीचे जा गिर था।
    रविवार को एक सिपाही की हुई थी मौत : राहे ओपी के बैरक में रविवार को सुबह इंसास राइफल साफ करने के दौरान गोली चल गयी थी। इसमें एक सिपाही सूरज की मौत हुई थी। सूरज जमशेदपुर के रहनेवाले थे। ओपी में मौजूद पुलिसकर्मियों के मुताबिक रविवार सुबह कुछ सिपाही ड्यूटी पर चले गये थे। कुछ अपने काम में व्यस्त थे, तभी गोली की आवाज सुनायी दी। सभी दौड़े। बैरक में सूरज की मौत हो चुकी थी।

    प्रेमिका  प्यारी ने बताया कि वह लातेहार की रहनेवाली है और रांची के करम टोली में किराये के मकान में रहती थी। विजय सिंह और प्यारी एक दूसरे से प्यार करते थे और कोर्ट मैरेज और प्रेम विवाह के लिए करीब 20 दिन पहले लातेहार कोर्ट में शादी की अर्जी भी दाखिल की थी। दोनों के परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। इस कारण विजय प्यारी को लेकर शनिवार को चाईबासा जानेवाला था। चाईबासा में विजय के परिजन उसकी शादी को लेकर घर में बैठक करनेवाले थे। विजय ने प्यारी को 12 बजे बैरक में आने को कहां था, जहां से दोनों चाईबासा के लिए निकलने वाले थे। इस बीच ऐसा क्या हुआ कि विजय ने खुद को गोली मार ली, इसकी जांच पुलिस कर रही है। प्यारी ने पुलिस को बताया कि उसके बैरक में पहुंचने से पहले की विजय ने खुद को गोली मार ली थी। हालांकि किसी ने भी गोली चलते नहीं देखी है। बैरक का एक और सिपाही जो कि मोरहाबादी मैदान में था, उसने प्यारी को अंदर जाते देखा था। जैसे ही प्यारी बाहर आयी दूसरा सिपाही अंदर गया और विजय की लाश को बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article89 संस्थाएं चिह्नित, सरकार को मिली खुफिया रिपोर्ट
    Next Article PM की इजरायल Visit: हथियारों के सौदे के अलावा इन 5 बातों पर रहेगी खास नजर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की

    May 23, 2025

    बदल रहा है शशि थरूर और पी चिदंबरम का मिजाज!

    May 22, 2025

    पाकिस्तान को बेनकाब करने उतरी पीएम मोदी की टीम

    May 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
    • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
    • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
    • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
    • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version