रांची: राज्य सरकार ने राम लखन गुप्ता उप विकास आयुक्त बोकारो को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सह निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया है। वहीं, संयुक्त सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित दिगेश्वर तिवारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह कार्यपालक अधिकारी जिला परिषद बोकारो के पद भेजा गया है। संयुक्त सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग रांची के पद पर पदस्थापित राम तिवारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी फुसरो नगर परिषद के पद पर पदस्थापित रामकृष्ण कुमार की सेवा नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची से वापस लेते हुए अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी खूंटी बनाया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला सदर पूनम अनामिका नाग की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक अवर सचिव लोकायुक्त कार्यालय रांची में पदस्थापित किया गया। यह अधिसूचना शुक्रवार को कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने जारी की।