Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कंस्ट्रक्शन मशीन दीवार से टकराई, 4 मजदूरों की मौत, 7 घायल
    झारखंड

    कंस्ट्रक्शन मशीन दीवार से टकराई, 4 मजदूरों की मौत, 7 घायल

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 22, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चरही(हजारीबाग)। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के तापिन नॉर्थ कोलियरी में शनिवार को ग्रेडर मशीन दीवार से टकरा गई। दीवार की दूसरी ओर आराम कर रहे 11 मजदूर मलबे में दब गए। इसमें चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात मजदूर घायल हैं। उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान कैला गंझू, अर्जुन मुंडा, अमृत गंझू और मिथुन के रूप में हुई है। छोटन प्रजापति, गोविंद राम, जगदेव कुमार महतो, रामू पाहन, बिरजू उरांव, डोमन महतो और सोमू महतो को गंभीर चोटें आईं हैं। ये सभी चरही, तापिन और आसपास के गांवों के हैं।

     11 मजदूर लंच आवर में शेड में आराम कर रहे थे। तभी ग्रेडर मशीन दीवार से टकरा गयी

    ये सभी 11 मजदूर लंच आवर में शेड में आराम कर रहे थे। तभी ग्रेडर मशीन आई और दीवार से टकरा गई। घटना के बाद श्रमिक नेताओं ने शवों को उठाने से रोक दिया। वे लोग मृतक के आश्रितों को नौकरी और मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। तभी मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। उनका कहना था कि जब तक मौत की जांच और नौकरी की मांग पूरी नहीं होती, तब तक शव नहीं हटाए जाएंगे। मौके पर हजारीबाग जीएम एसके सिंह, तापिन के पीओ और मैनेजर भी मौजूद थे।

    मजदूरों ने नेताओं को पीटा, कहा- नेतागीरी करने आते हैं:

    तापिन नॉर्थ कोलियरी में चार सीसीएलकर्मी की मौत और सात सीसीएलकर्मी गंभीर रूप से घायल मामले में श्रमिक नेता और कई पार्टी के नेता घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर नेताओं को देखते ही आक्रोशित मजदूरों ने श्रमिक नेता केके वाजपेयी की पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं जब भाजपा नेता कुमार महेश सिंह वहां पहुंचे तो मजदूरों ने उनकी भी पिटाई कर डाली। मजदूरों का कहना था कि यही नेता लोग सीसीएल प्रबंधन की दलाली करते हैं और यहां विधि व्यवस्था ठीक नहीं होने देते है। जब बड़ी घटना होती है तो आ जाते है मुंह उठा कर नेतागीरी करने। दो नेताओं की पिटाई होते देख बाकी नेता पीओ के कार्यालय के अंदर जाकर छिप गए। समाचार लिखे जाने तक सीसीएल के जीएम एसके सिंह, पीओ ए के सिंह, मैनेजर अनिल कुमार सिंह, भामसं नेता शंकर सिंह, कुमार महेश सिंह, तिवारी महतो सहित कई नेता और सीसीएल के अधिकारी तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और मजदूरों के परिजनों के बीच बातचीत चल रही थी।

    एयरकंडीशन कैंटीन उद्घाटन के कारण बंद:

    सीसीएल हजारीबाग एरिया के तापिन नार्थ कोलियरी में 40 लाख की लागत से एयरकंडीशन से युक्त कैंटीन खाने और आराम करने के लिए बनाया गया था। लेकिन लगभग सात माह से उद्घाटन के अभाव में बंद पड़ा हुआ है। कैंटीन चालू रहता तो सारे मजदूर इसी कैंटीन में खाना खाते और आराम करते तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती।

    मृतक अमृत की पत्नी बोली-अब हमें कौन देखेगा:

    मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अमृत मूंडा और अर्जुन मुंडाकूजू साढ़ूबेड़ा के रहने वाले थे। कईला गंझू चुरचू प्रखंड के इन्द्रा का रहने वाला था। मिथुन सीरका का निवासी था। सभी के परिजन अपने भाग्य को ही दोष दे रहे थे। वहीं अमृत मुंडा की पत्नी रीना देवी बोलते-बोलते बेहोश हो जा रही थी। और जब होश में आ रही थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछेड़खानी करने वाले को पीटा था, बदले में सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या
    Next Article हत्या: केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी जितने लोकप्रिय होंगे, ऐसी घटनाएं उतनी बढ़ेंगी
    azad sipahi

      Related Posts

      जिस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं वहां 174 मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा मंईयां सम्मान का लाभ : चंपाई सोरेन

      May 16, 2025

      मंईयां योजना के लाभुकों को एक साथ मिलेगी दो माह की राशि

      May 16, 2025

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      • व्यापारियों ने तर्किये के सेबों का बहिष्कार करके देश भक्ति का परिचय दिया : मुख्यमंत्री
      • जिस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं वहां 174 मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा मंईयां सम्मान का लाभ : चंपाई सोरेन
      • मंईयां योजना के लाभुकों को एक साथ मिलेगी दो माह की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version