Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»NH-33 पर आधा दर्जन वाहन टकराये, तीन की मौत
    Top Story

    NH-33 पर आधा दर्जन वाहन टकराये, तीन की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 23, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • बिहार जा रही स्कॉर्पियो पर पलटी बस

    कोडरमा। बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली सबसे व्यस्त रांची-पटना रोड पर कोडरमा घाटी में रविवार की रात बड़ा हादसा हुआ. यहां नवामाइल के पास झारखंड से बिहार जा रही एक स्कॉर्पियो पर एक बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराकर पलट गयी. इसमें स्कॉर्पियो में सवार नवादा जिला के रजौली के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. बस में सवार कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है. मृतकों की पहचान रजौली थाना के परसा के मनोज यादव, हरदीया सेक्टर-ए के रामाश्रय सिंह और रामडीहा निवासी कारू यादव के रूप में हुई है. स्कॉर्पियो चालक दीपक यादव और लालू यादव भी हादसे में घायल हुए हैं. बस के पलटते ही एक के बाद एक करीब एक दर्जन वाहन एक-दूसरे से टकराये. इससे कोडरमा घाटी में कोहराम मच गया. घटना में बस पर सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद पूरी कोडरमा घाटी में लगभग डेढ़ किलोमीटर तक जाम लग गया. रात करीब 10 बजे हुए हादसे की सूचना मिलने पर कोडरमा थाना की पुलिस पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. देर रात तक जाम खुलवाने का प्रयास जारी रहा. बारिश की वजह से पुलिसकर्मियों को जाम हटवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

    बस पर करीब 50 यात्रियों  बैठे थे

    दुर्घटनाग्रस्त शिवशक्ति बस करीब 50 यात्रियों को लेकर बिहारशरीफ से जमशेदपुर जा रही थी. इतनी बड़ी दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला के पुलिस कप्तान भी वहां पहुंचे. बताया कि यात्रियों को हजारीबाग, रांची और जमशेदपुर जाना था. तेज बारिश की वजह से घाटी में कुछ भी साफ-साफ नहीं दिखाई दे रहा था. इसलिए बस का चालक सामने से आ रहे ट्रक को देख न सका. ट्रक से टकरा कर बस कोडरमा से नवादा की ओर जा रहे स्काॅर्पियो पर पलट गयी. घाटी में अचानक हुए हादसे से बस और स्कार्पियो के पीछे से आ रहे आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गये. टक्कर के साथ जोरदार आवाज हुई, जिससे घाटी में कोहराम मच गया.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजान की बाजी लगाकर तीन युवकों ने नदी में फंसी महिला को बचाया
    Next Article गैर आदिवासी से शादी करनेवाली एसटी महिलाएं नहीं खरीद सकेंगी आदिवासी जमीन, बनेगा कानून
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version