Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»रिलायंस फिर भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनी
    बिजनेस

    रिलायंस फिर भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 31, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • रिलायंस का शेयर मंगलवार को 2.37% की बढ़त के साथ 1,177 रुपए पर पहुंच गया
    • रिलायंस का शेयर ऑल टाइम हाई पर, 2.37% की बढ़त के साथ 1,177 रुपए पर पहुंचा
    • रिलायंस का मार्केट कैप अब टीसीएस से करीब 8000 करोड़ रुपए ज्यादा

    मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में एक बार फिर देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 7.47 लाख करोड़ रुपए हो गया। उसने 7.39 लाख करोड़ रुपए मार्केट कैप वाली टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) को पीछे छोड़ दिया। रिलायंस अपने शेयर के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचने के चलते नंबर वन बनी। उसका शेयर मंगलवार को 2.37% की बढ़त के साथ 1,177 रुपए पर पहुंच गया। इसमें कुल 27.30 रुपए का इजाफा हुआ। टीसीएस के शेयर में 0.72% की गिरावट देखी गई और वह 1,930.5 रुपए पर था। इसके शेयर में 14 रुपए की गिरावट आई।
    2013 में टीसीएस ने मार्केट कैप के मामले में रिलायंस को पीछे छोड़ा था। चार साल बाद अप्रैल 2017 में रिलायंस ने फिर टीसीएस को पीछे छोड़ा। तब से दोनों के बीच कड़ी टक्कर बनी हुई है। जनवरी 2018 में टीसीएस 6.11 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप के साथ फिर नंबर वन हुई। 12 जुलाई को ही रिलायंस का मार्केट कैप 11 साल में दूसरी बार 100 अरब डॉलर (6.90 लाख करोड़ रुपए) के पार हुआ था। लेकिन, उस वक्त भी 111 अरब डॉलर के साथ टीसीएस नंबर वन बनी हुई थी। इससे पहले 18 अक्टूबर 2007 को भी रिलायंस ने 100 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू हासिल की थी।

    रिलायंस का मुनाफा 18%, टीसीएस का 24% बढ़ा :

    इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों में रिलायंस का नेट प्रॉफिट 18% बढ़कर 9,459 करोड़ रुपए हुआ है। इस वजह से उसके शेयर की कीमत में इजाफा हो रहा है। रिलायंस को जियो, पेट्रोकेमिकल और रिफाइनिंग ऑपरेशंस से मजबूती मिली। वहीं, देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस का प्रॉफिट 24% बढ़कर 7,340 करोड़ रुपए पहुंच गया। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस और इंश्योरेंस सेक्टर में ग्रोथ और कंपनी के उत्तर अमेरिकी ऑपरेशंस के चलते टीसीएस मजबूत हुई है।

    सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली 5 भारतीय कंपनियां

    कंपनी                                मार्केट कैप
    रिलायंस                             7.47 लाख करोड़ रुपए
    टीसीएस                             7.39 लाख करोड़ रुपए
    एचडीएफसी बैंक                  5.73 लाख करोड़ रुपए
    हिंदुस्तान यूनिलीवर            3.67 लाख करोड़ रुपए
    आईटीसी                          3.63 लाख करोड़ रुपए

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअसम का फैसला राजीव गांधी का था, वे अमल की हिम्मत नहीं कर पाये: शाह
    Next Article महिला ने दोस्त को किडनी देने के लिए परिवार के खिलाफ कोर्ट तक लड़ाई लड़ी
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version