Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मां-बच्चों समेत तीन की हत्या
    Top Story

    मां-बच्चों समेत तीन की हत्या

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 28, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ग्रामीणों ने आरोपी को भी पीटकर मार डाला

    गुमला. पालकोट थाना क्षेत्र के कोंडेकेरा गांव में शनिवार सुबह करीब 11 मां-बच्चों समेत तीन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ना चाहा, जिसके बाद आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी की पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। हत्या की फिलहाल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी विक्षिप्त था।

    खेत जाते वक्त आरोपी ने किया था हमला

    मौके पर पहुंचे पालकोट थाना प्रभारी सुदामा चौधरी और एसडीपीओ वचनदेव कुजूर ने बताया कि मृतकों में महिला बंधाईन मुंडा और उसके दो बच्चे, तीन साल का बिपिन मुंडा और एक साल की बच्ची दिव्यांग मुंडा के साथ आरोपी छोटू मुंडा शामिल है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह बंधाईन मुंडा अपने दोनों बच्चों को लेकर खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी छोटू मुंडा वहां पहुंचा और कुल्हाड़ी से तीनों पर हमला कर दिया। हमले के बाद बंधाईन मुंडा और दोनों बच्चे चिल्लाने लगे। जबतक शोर सुनकर अन्य ग्रामीण वहां पहुंचते, तीनों की मौत हो चुकी थी।

    गुुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को भी मार डाला

    सुदामा चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने आरोपी छोटू को पकड़कर पुलिस के हवाले करने की सोची लेकिन उसने अचानक ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया, जिससे दो अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद गुस्साए गांववालों ने मिलकर आरोपी की पिटाई कर दी। इससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिशन 2019: उमर अब्दुल्ला से मिली ममता
    Next Article मेयर और नगर आयुक्त के रवैए से नाराज पार्षदों ने दिया धरना
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version