Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता 24 को
    Top Story

    दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता 24 को

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 29, 2019Updated:July 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन 24 अगस्त को अल्बर्ट एक्का चौक पर शाम सात बजे से होगा। इसमें पुरुष गोविंदा एवं महिला गोविंदा की टीम द्वारा मटकी फोड़ी जायेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। भजन संध्या का भी कार्यक्रम होगा। इस दौरान एलइडी लाइट, एंबुलेंस सहित महिलाओं के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है।
    इसकी जानकारी देते हुए समिति के संरक्षक सह रांची सांसद संजय सेठ ने बताया कि सर्जना चौक पर दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता सह भजन संध्या का आयोजन आठवीं बार किया जायेगा। इससे पहले 23 अगस्त को शाम छह बजे बाल गोपाल प्रतियोगिता एवं श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी प्रतियोगिता होगी। 24 अगस्त को पुरुष गोविंदा और महिला गोविंदा दही-हांडी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रथम स्थान पाने वाले पुरुष गोविंदा टीम को 71 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 31 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर आने वाले को 21 हजार रुपये दिये जायेंगे। वहीं महिला गोविंदा टीम में प्रथम स्थान पर आने वाले को 41 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाली को 21 हजार तथा तृतीय स्थान पर आने वाली को 11 हजार पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे। पुरुषों के लिए हांडी की ऊंचाई 20 फीट रहेगी, पांच मिनट का समय मिलेगा जो कम से कम समय में तोड़ेगा वह विजेता होगा। हांडी के ऊपर नारियल रहेगा उससे मटकी को तोड़ना होगा। महिलाओं के लिए हांडी की ऊंचाई 15 फीट रहेगी।
    पुरुष एवं महिला गोविंदा की टीम में सदस्यों की संख्या अधिकतम 30 रहेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों पुरुषों के लिए प्रविष्ट शुल्क 2100 रुपये तथा महिलाओं के लिए 1100 रुपये होगा, इसके लिए उन्हें समिति में रजिस्ट्रेशन करना होगा। श्री सेठ ने कहा कि ऐसे उत्सवों के माध्यम से युवा पीढ़ी को पर्व त्योहारों से जोड़े रखना मकसद है। सावन उत्सव को लेकर अंतिम सोमवारी पर राजधानी स्थित पहाड़ी मंदिर पर हरिद्वार से मंगाये गये गंगा जल से बाबा भोलेनाथ को स्रान कराया जायेगा।
    मौके पर समिति के संरक्षक सह रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि मुंबई में दही -हांडी प्रतियोगिता को देखते हुए रांची में इसकी शुरुआत की गयी। राजधानी में यह प्रतियोगिता इतनी लोकप्रिय हो गयी है कि अल्बर्ट एक्का चौके के अलावा हरमू, मोरहाबादी मैदान में भी अब इसका आयोजन हो रहा है। संवाददाता सम्मेलन में समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा के अलावा प्रमोद सारस्वत, राम बांगड़, रामाशंकर बागड़िया, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।

    Dahi-Handi Burst competition on 24th
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदेश पर चेत गये होते अफसर, तो नहीं होती टेरर फंडिंग
    Next Article पीएम के मन की बात में रांची का डंका
    azad sipahi desk

      Related Posts

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025

      झारखंड में प्री मानसून की बारिश से राहत, गर्मी की चिंता हुई खत्म

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान
      • झारखंड में प्री मानसून की बारिश से राहत, गर्मी की चिंता हुई खत्म
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version