Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बॉलीवुड हस्तियों ने खास अंदाज में दी सिंगर सोनू निगम को 47वें जन्मदिन की बधाई
    बॉलीवुड

    बॉलीवुड हस्तियों ने खास अंदाज में दी सिंगर सोनू निगम को 47वें जन्मदिन की बधाई

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर सोनू निगम आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म जगत से जुड़े कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सिंगर अरिजीत सिंह ने ट्वीट किया-‘जन्मदिन की बहुत बधाई सोनू निगम सर।’
    फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने लिखा-‘जन्मदिन मुबारक हो, सोनू निगम। आपकी आवाज में भूले हुए समय को वापस याद दिलाने की शक्ति है। इस शोर शराबे की दुनिया में हमारे जीवन में ठहराव के लिए धन्यवाद।’
    सिंगर कैलाश खेर ने भी सोनू निगम की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘संगीत जगत में एक ऐसा सूरज जो 4 दशकों से अपनी विलक्षण चमक से युवाओं को प्रेरित कर रहा। वरिष्ठ सहगामी, मेरे बड़े भैया सोनू निगम आपको प्राकट्य दिवस (जन्मदिन) की अनन्त शुभकामनायें।’
    अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने ट्विटर पर सोनू निगम के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा-‘और मेरे दोस्त सोनू निगम का जन्मदिन, बहुत सारा प्यार।’
    अभिनेत्री अनीता भट्ट ने लिखा-‘हमारे देश के सबसे प्रतिभाशाली गायक को जन्मदिवस की बधाई।’
    30 जुलाई, 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में जन्मे सोनू निगम ने महज 4 साल की उम्र में अपनी गायिकी की शुरुआत कर दी थी। सोनू शुरुआत में शादी और पार्टियों में गाया करते थे। उन्होंने बहुत कम उम्र में मुंबई का रुख किया और शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा से प्रशिक्षण लिया। उन्‍होंने मोहम्मद रफी के गानों को स्‍टेज पर गाना शुरू क‍िया। सोनू को पहचान तब मिली जब टी-सीरीज ने उनकी आवाज में मोहम्मद रफी के गाए गाने ‘रफी की यादें’ लॉन्च किया। 1995 में उन्होंने पापुलर टीवी शो ‘सारेगामापा’ को होस्ट किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म बेवफा सनम का गाना ‘अच्छा सिला दिया’ गाया। फिल्म बॉर्डर में सोनू निगम द्वारा गाया गया गाना ‘संदेसे आते हैं’ सबसे लोकप्रिय हिंदी गीतों में से एक है। वहीं उनके द्वारा गाए फिल्म परदेस के गाने ‘ये दिल’ गाने ने भी लोगों का दिल जीता। 1999 में टी सीरीज ने निगम का अल्बम दीवाना रिलीज किया, इसका संगीत साजिद वाजिद ने दिया था। सोनू ने हिन्दी की कई अन्य फिल्मों में भी गाने गाए और कई पुरस्कार जीतें। उन्हें फिल्म कल हो ना हो के टाइटल सांग और फिल्म अग्निपथ के गाने ‘अभी मुझमें कही’ के लिए काफी सराहना मिली। उन्होंने हर तरह के गाने गाए और दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। इसके अलावा वह कुछ फिल्मों में अभिनय करते भी नजर आए जिसमें बेताब, जानी दुश्मन, लव इन नेपाल आदि शामिल हैं। सोनू निगम के चाहने वालों की संख्या लाखों में है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में लॉकडाउन 16 अगस्त तक बढ़ा
    Next Article 56 साल की उम्र में लोकप्रिय मलयालम अभिनेता अनिल मुरली का निधन
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वीकेंड पर जीता दर्शकों का दिल

      July 6, 2026

      रिलीज के महज दो दिन बाद जी5 से हटाई गई ‘सतलुज’

      July 6, 2026

      61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान

      July 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी
      • हिमांशु हत्याकांड: फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी, सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
      • जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका
      • परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से
      • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version