Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मानसिक मजबूती के साथ चीन से लड़ना होगा : रामेश्वर
    Jharkhand Top News

    मानसिक मजबूती के साथ चीन से लड़ना होगा : रामेश्वर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने मानसिक मजबूती के साथ चीन से लड़ने की सलाह प्रधानमंत्री को दी है। उन्होंने गुरुवार को वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा श्रृंखलाबद्ध तरीके से जारी किये जा रहे वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर यह संदेश दिया। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार विभिन्न माध्यमों से केंद्र सरकार का ध्यान ज्वलंत समस्याओं और समाधान की ओर आकृष्ट करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह कहना पूरी तरह से सही है कि यदि कमजोरी के बारे में प्रतिद्वंद्वियों को जानकारी मिलेगी, तो मुश्किल होगी। इसलिए भारत पूरी एकजुटता के साथ वैश्विक दृष्टिकोण को अपनाते हुए आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि विभिन्न संचार माध्यमों से लगातार यह जानकारी मिल रही है कि गलवान, डेमचोक और पेंगोगा झील में चीनी घुसपैठ अब भी बरकरार है। इसलिए भारत को विशेष सतर्कता बरतनी बहुत जरूरी है।
    डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में भारत एक ऐसे दोराहे पर खड़ा है, जहां एक ओर जाने से देश पूरी दुनिया में बड़ी भूमिका निभा सकता है। वहीं दूसरे रास्ते पर जाने से अप्रसांगिक भी हो सकता है, इसलिए यह बड़ा अवसर है, जिससे आने वाले समय में देश की प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ सकती है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि चीन के साथ मानसिक मजबूती के साथ लड़ना होगा। केवल राष्ट्रीय दृष्टिकोण से चीन से नहीं निपटा जा सकता है। इसके लिए ग्लोबल दृष्टिकोण को अपनाना होगा। डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देश पर हजारों कार्यकर्ताओं ने फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के माध्यम से राहुल गांधी के संदेश को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया। प्रदेश कांग्रेस आइटी सेल के को-आर्डिनेटर गजेंद्र प्रसाद सिंह के सौजन्य से राहुल गांधी के वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यमों से लोगों की आवाज को प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जा रहा है।

    China will have to fight with mental strength: Rameshwar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में ऐसे तो कम नहीं होगा कोरोना का संकट
    Next Article 25 लाख का इनामी माओवादी सुनील लाया गया रांची
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

      May 22, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version