Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मध्य प्रदेश»कांग्रेस ने रामेश्वर शर्मा की प्रोटेम स्पीकर पद पर नियुक्ति को अवैध बताया
    मध्य प्रदेश

    कांग्रेस ने रामेश्वर शर्मा की प्रोटेम स्पीकर पद पर नियुक्ति को अवैध बताया

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर की नियुक्ति होनी है। प्रोटेम स्पीकम जगदीश देवड़ा के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वहीं अब कांग्रेस ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं और नियुक्ति को अवैधानिक बताया है।
    वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जेपी धनौपिया ने रामेश्वर शर्मा के प्रोटेम स्पीकर पद पर नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रविवार को अपने बयान में कहा है कि प्रदेश में भाजपा द्वारा सभी लोकतांत्रिक परम्पराओं को दर किनार किया जा रहा है, क्योंकि प्रोटेम स्पीकर उस विधायक को बनाया जाता है जो वरिष्ठ हो और पिछले पाँच साल के कार्यकाल में स्पीकर की पेनल में उसने काम किया हो।
    उन्होंने कहा कि रामेश्वर शर्मा इस मापदंड में कहीं नहीं हैं, ऐसे में उनकी नियुक्ति अवैध है जिसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिये। उन्होंने जगदीश देवड़ को मंत्री पद पर नियुक्त किए जाने को भी गलत बताते हुए कहा कि इसी तरह जगदीश देवडा की मंत्री पद पर नियुक्ति भी सरासर ग़लत है क्योंकि प्रोटेम स्पीकर की किसी अन्य पद पर नियुक्ति हो ही नहीं सकती जबकि देवड़ा ने 2 जुलाई को सुबह 11 बजे मंत्रिपद की शपथ ले ली और शाम को 4 बजे प्रोटेम स्पीकर के पद से त्यागपत्र दिया है। जेपी धनौपिया ने कहा कि इस घटना क्रम की सर्व दलीय कमेटी गठित कर जाँच कराना चाहिये और तत्काल मंत्रिपद से हटाना चाहिये। जिससे प्रदेश में लोकतंत्र की रक्षा हो सके।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएकॉर और स्विसोटेल के बीच हॉस्पिटालिटी करार खत्म, खतरे में कर्मचारियों की नौकरी
    Next Article लॉकडाउन की वजह से टिकट छपाई का कारोबार प्रभावित, प्रिंटिंग प्रेस मुश्किल में
    sonu kumar

      Related Posts

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version