Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में गहराया कोरोना संकट
    Jharkhand Top News

    झारखंड में गहराया कोरोना संकट

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य में कोरोना संकट गहरा गया है। रविवार को सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 31 हो चुकी है। इसके बाद राज्य में खलबली मच गयी है। राज्य सरकार ने बिहार और बंगाल समेत सभी राज्यों से लगनेवाली सीमाएं सील कर दी हैं। बाहर से किसी को भी राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।  पिछले 24 घंटे के दौरान धनबाद, जमशेदपुर, गोड्डा, कोडरमा और देवघर के एक-एक और रांची के रिम्स में इलाजरत दो संक्रमितों की मौत हो गयी। मृतकों में महागामा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिव भी शामिल हैं। जमशेदपुर निवासी 55 वर्षीय कैंसर पीड़ित व्यक्ति की मौत भी हुई। वह 10 दिन पहले इलाज करा कर मुंबई से लौटा था।

    सीमाएं सील
    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश से सटी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया है। राज्य के भीतर से वाहनों को दूसरे राज्यों में जाने दिया जा रहा है, लेकिन बाहर से आनेवाले वाहनों को सीमा पर रोका जा रहा है। अधिकृत पास वालों को ही झारखंड में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

    गुमला में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद
    गुमला जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। बाहर से किसी भी वाहन का प्रवेश बंद हो गया है। जिला प्रशासन ने 31 जुलाई तक लागू लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने का अभियान शुरू कर दिया है।

    राज्य में अब तक 2256 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
    राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों में कुल 2256 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बोकारो के 37, चतरा के 52, देवघर के 43, धनबाद के 148, दुमका के 09, पूर्वी सिंहभूम के 296, गढ़वा के 97, गिरिडीह के 86, गोड्डा के आठ, गुमला के 96, हजारीबाग के 184, जामताड़ा के 28, खूंटी के 28, कोडरमा के 166, लातेहार के 55, लोहरदगा के 49, पाकुड़ के 31, पलामू के 69, रामगढ़ के 124, रांची के 181, सरायकेला के 50, साहेबगंज के 07, सिमडेगा के 355 और पश्चिमी सिंहभूम के 67 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

    मंत्री मिथिलेश केसंपर्क में आये सभी निगेटिव
    मंत्री मिथिलेश ठाकुर के संपर्क में आये सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। लगभग 90 लोग मंत्री के संपर्क में आये थे। परिवार के लोगों और सुरक्षाकर्मियों के अलावा सभी की जांच की गयी थी। इससे पहले शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी समेत कई अधिकारियों और कर्मियों की जांच की गयी थी। सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। इधर मिथिलेश ठाकुर ने ट्वीट कर कहा है कि आप सबों के प्यार, स्नेह और शुभकामनाओं से अभिभूत हूं। इतनी दुआएं जिसके साथ हों, उसका कोई क्या बिगाड़ लेगा। रिम्स में हूं। संक्रमण का छठा दिन है। बहुत जल्द स्वस्थ होकर पुन: आप सबों के बीच, आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा।

    Corona crisis deepens in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचाईबासा में नक्सलियों का उत्पात वन विभाग की 12 इमारतों को उड़ाया
    Next Article अशोक गहलोत की मीटिंग में पहुंचे पायलट समर्थक 4 MLA
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version