Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»प्रकृति के साथ मैत्री भाव से ही प्राप्त होगा स्वस्थ भोजन : आरएसएस
    उत्तर प्रदेश

    प्रकृति के साथ मैत्री भाव से ही प्राप्त होगा स्वस्थ भोजन : आरएसएस

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 28, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     ‘विश्व में बढ़ती विभिन्न प्रकार की असाध्य बीमारियां मनुष्य की प्रकृति पर विजय प्राप्त करने की विकृत मानसिकता का परिणाम हैं। प्रकृति के साथ तालमेल से ही हम स्वस्थ रह सकते हैं और प्रकृति के साथ तालमेलयुक्त पद्धति से की जाने वाली कृषि ही हमें शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक भोजन प्रदान कर सकती है।’
    यह कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख डॉ दिनेश जी का। वे 27 जुलाई देर शाम लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग एवं नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘प्राकृतिक भोजन के लिए प्राकृतिक खेती’ एक राष्ट्रीय विषयक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।
    डॉ दिनेश ने बताया कि आज भारत में जैविक कृषि एक जनान्दोलन का रूप धारण कर चुकी है और देश में लाखों की संख्या में किसान रासायनिक खेती को त्यागकर जैविक कृषि की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस गांव में जैविक कृषि के प्रयोग शुरू हुए हैं उसने आसपास के 40-50 ग्रामों के किसानों को प्रभावित किया और किसान महसूस कर रहे हैं कि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने का माध्यम जैविक कृषि ही है।
    स्वास्थ्यवर्धक भोजन के लिए धरती और गोमाता दोनों की जरूरत
    उन्होंने कहा कि अब भारत बदल रहा है। धरतीमाता और गोमाता ऋषि कृषि का आधार हैं। स्वास्थ्यवर्धक भोजन प्राप्त करने के लिए हमें धरती और गोमाता दोनों की जरूरत है। इसलिए गोमाता को फिर से कृषि का आधार बनाना होगा। बडे़ बदलाव के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे।
    सत्यवादिता भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग
    गोवंश की रक्षा पर जोर देते हुए वेबिनार के अध्यक्ष व लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रमेश चन्द्र पांडे ने कहा कि सत्यवादिता भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है, परन्तु रासायनिक खेती असत्य का प्रचार है। आज अनेक प्रकार की जटिल बीमारियां रासायनिक खेती की ही देन हैं। स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है कि हमारा भोजन ही नहीं, बल्कि हवा और पानी भी शुद्ध हों। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।
    मैत्रीभावपूर्ण जीवन प्रत्यक्ष देखना हो तो हदां गांव जायें
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य डा. प्रमोद कुमार ने महात्मा गांधी और शाकाहार पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि गांधीजी ने शाकाहार के साथ प्राकृतिक खेती, ग्राम स्वच्छता, प्राकृतिक चिकित्सा और पंचतत्वों के साथ मैत्रीभाव की बात की। उन्होंने राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित हदां गांव और झालावाड के मानपुरा गांव का विशेष जिक्र करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती, गोवंश आधारित जीवन और पंचतत्वों के साथ मैत्रीभावपूर्ण जीवन यदि किसी को प्रत्यक्ष देखना हो तो इन ग्रामों में जाकर देखें।
    आरएसएस ने ग्राम विकास के लिए कई प्रेरक प्रयोग किये
    उन्होंने बताया कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के प्रयासों से देशभर में कई हजार गांवों में ग्राम विकास के अत्यंत प्रेरक प्रयोग हो रहे हैं। डा. प्रमोद कुमार ने गांधीजी की पुस्तक ‘रचनात्मक कार्यक्रम’ का जिक्र करते हुए कहा कि गांधीजी ने 1941 और 43 में समाज की ऐसी 18 समस्याओं को चिन्हित किया था जो हमारे देश के विकास में बाधक हैं और उन समस्याओं में आरोग्य तथा ग्राम स्वच्छता दो प्रमुख बिन्दू थे।
    सरकार पर निर्भर रहने की प्रवृत्ति को त्यागना होगा
    बताया कि गांधीजी ने उस समय कहा था कि जब तक भारतीय समाज सरकार पर निर्भरता त्यागकर अपने बलबूते इन समस्याओं पर विजय प्राप्त नहीं करेगा तब तक पूर्ण स्वराज का स्वप्न साकार नहीं होगा। इसलिए आज समाज को हर काम के लिए सरकार पर निर्भर रहने की प्रवृत्ति को त्यागना होगा तभी आत्मनिर्भर भारत का हमारे महापुरूषों का स्वप्न साकार होगा।
    जैविक खेती ने जीवन की दिशा बदल दी
    प्रारंभ में देहरादून के एक जैविक किसान श्री दीपक उपाध्याय ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार उसने रासायनिक खेती को त्यागकर जैविक कृषि प्रारंभ और इससे किस प्रकार उसके जीवन की दिशा बदली। श्री उपाध्याय ने बताया कि जैविक कृषि से उत्पादन में कई गुणा वृद्धि हुई और इसमें भारत के परम्परागत बीज बहुत अधिक उपयोगी सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग यह प्रचार कर रहे हैं कि जैविक कृषि देश की बढ़ती जनसंख्या के लिए पर्याप्त भोजन पैदा नहीं कर सकते हैं वास्तव में वे मानवता के शत्रु हैं।
    कृषि के लिए एक क्रांति का श्रीगणेश करना होगा
    योग प्रशिक्षक डॉ सोमवीर आर्य ने जोर देकर कहा कि जिस प्रकार भारत में निरक्षरता को समाप्त करने के लिए सरकार और समाज ने मिलकर आन्दोलन चलाया उसी प्रकार सरकार और समाज को मिलकर जैविक कृषि के लिए एक क्रांति का श्रीगणेश करना होगा। प्रो. महेश प्रसाद सिलोडी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि डा. नवदीप जोशी ने विषय की प्रस्तावना रखी। डा. जोशी ने कहा कि शुद्ध भोजन के लिए खेती को रासायनिक खाद, कीटनाशकों एवं खरपतवारनाशकों से मुक्त करना होगा।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाक की तरह बनें नेपाल, अफगानिस्‍तान: चीन
    Next Article सिब्बल ने राजस्थान के राज्यपाल की भूमिका पर उठाए सवाल
    sonu kumar

      Related Posts

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025

      कोलकाता में जन्मे डॉक्टर को पोलियो अनुसंधान के लिए मिला वैश्विक पुरस्कार

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version