Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»पश्चिम बंगाल में पर्यटकों के लिए खुलने लगे सरकारी गेस्ट हाउस
    बिजनेस

    पश्चिम बंगाल में पर्यटकों के लिए खुलने लगे सरकारी गेस्ट हाउस

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा एक सप्ताह के लिए पूरे राज्य में संक्रमण जोन में लॉक डाउन की पाबंदियां लागू करने के बावजूद राज्य पर्यटन विभाग ने विभिन्न हिस्से में मौजूद ग्रीन जोन में पर्यटन कारोबार को दोबारा शुरू करने की पहल कर दी है।

    राज्य पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। बताया कि राज्य भर में 34 महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र है। इनमें से अधिकतर उत्तर बंगाल में स्थित हैं। धीरे-धीरे इन्हें खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रारंभिक तौर पर 10 पर्यटन केंद्रों को खोला गया है और आसपास मौजूद सरकारी गेस्ट हाउस में भी पर्यटकों के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं को पुनर्बहाल कर दिया गया है।

    गौरतलब है कि फरवरी महीने के मध्य से ही पर्यटन कारोबार को बंद कर देना पड़ा था। उसके बाद से करीब 4 महीने बीत चुके हैं और कारोबार पूरी तरह से ठप है। इसकी वजह से राज्य पर्यटन विभाग को काफी नुकसान भी पहुंचा है। हालांकि अब जबकि हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं तो इसे खोलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    बताया गया है कि उत्तर बंगाल के कलिंगपोंग में स्थित मशहूर मॉर्गन हाउस टूरिस्ट लॉज को फिर से खोला गया है। इसके अलावा दीघा के समुद्र तट पर मौजूद सरकारी रिसॉर्ट और गेस्ट हाउस खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं। 34 टूरिस्ट लॉज में से 10 को फिलहाल खोल दिया गया है। आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। किसी भी तरह से कोई कोरोनावायरस वाहक ना बने इसके लिए शारीरिक दूरी का विशेष तौर पर ख्याल रखा जा रहा है।

    विशेष तौर पर यह निर्देश दिया गया है कि पर्यटकों को उनके कमरे में ही खाना पहुंचाया जाए ना कि गेस्ट हाउस के रेस्टोरेंट रूम में। पश्चिम बंगाल राज्य पर्यटन विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी गई है। जानकारी के मुताबिक विष्णुपुर, मैथन, डायमंड हार्बर, तिलाबारी, रंग बितान, शांतिनिकेतन, बकखाली, झाड़ग्राम और मलांच्या में गेस्ट हाउस को खोल दिए गए हैं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटमाटर खुदरा में बिक रहा 70-80 रुपये किलो, थोक भाव 50 रुपये किलो
    Next Article नगालैंड में कोरोना के 11 नये मामले, कुल 743 मरीज
    sonu kumar

      Related Posts

      विश्वास आधारित शासन के लिए आधुनिक कर ढांचा जरूरी: नीति आयोग

      October 10, 2025

      सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी

      October 10, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      October 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version