Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»1932 का खतियान राज्य में हो लागू : शिक्षा मंत्री
    Jharkhand Top News

    1932 का खतियान राज्य में हो लागू : शिक्षा मंत्री

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजीव
    रांची। स्थानीय नीति को लेकर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि झारखंड में 1932 का खतियान लागू होगा। यह हर हाल में लागू होना भी चाहिए। आजाद सिपाही के साथ फोन पर बातचीत में जगरनाथ महतो ने बताया कि मौजूदा सरकार ने पहली कैबिनेट में ही तय कर दिया है कि तीन सदस्यीय कमेटी ही स्थानीय नीति के प्रारूप को तय करेगी। इसमें उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कह दिया है कि 1932 के खतियान को प्राथमिकता दी जाये। साथ ही 1952 में संपन्न हुए पहले आम चुनाव में जिनका वोटर लिस्ट में नाम है, उनको भी झारखंडी माना जा सकता है। बता दें कि अप्रैल 2016 में रघुवर दास की सरकार ने स्थानीय नीति की घोषणा की थी, जिसमें 1985 को आधार बनाया गया था। इसके तहत वैसे झारखंड के निवासी, जो व्यापार, नियोजन एवं अन्य कारणों से झारखंड राज्य में विगत 30 वर्ष या उससे अधिक समय से निवास करते हों एवं अचल संपत्ति अर्जित की हो या ऐसे व्यक्ति की पत्नी, पति या संतान हो, उन्हें झारखंड का निवासी माना गया था। उसमें ऐसे आधे दर्जन प्रावधानों को शामिल किया गया था। इसके तहत स्थानीय का दावा पेश किया जा सकता था। 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनाने की बात पहले भी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कर चुके हैं।
    चुनाव में स्थानीय नीति रहा है झामुमो मुद्दा
    स्थानीय नीति को नये सिरे से परिभाषित करने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बड़ा आंदोलन किया था। इस मुद्दे पर दो वर्षों तक विधानसभा की कार्यवाही बाधित रही और विपक्ष में रहते हुए झामुमो के विधायकों ने सदन चलने नहीं दिया था। पार्टी ने इसे चुनाव मुद्दा बनाया और अप्रत्याशित सफलता हासिल की। अब एक बार फिर शिक्षा मंत्री के बयान के बाद सियासत गरमा गयी है।

    Khatian of 1932 should be applicable in the state: Education Minister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरयू राय ने उठाया सारंडा में लौह अयस्क के अवैध खनन का मुद्दा
    Next Article हेमंत सरकार के प्रयासों का नतीजा कोरोना से जंग में झारखंड टॉप 10 में
    azad sipahi desk

      Related Posts

      जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट

      July 1, 2025

      सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से

      July 1, 2025

      झारखंड के 19 जिलों में सामान्य से अधिक और पांच जिलों में कम हुई बारिश

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version