Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ : दीपक प्रकाश
    Jharkhand Top News

    युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ : दीपक प्रकाश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। राजनीति मेें युवा मोर्चा अहम भूमिका निभा रहा है। युवा देश की तकदीर और तस्वीर बदलने की क्षमता रखते हैं। मंगलवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के पदभार ग्रहण समारोह में ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। श्री प्रकाश ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और अधिक से अधिक युवा भाजपा के साथ जुड़ें इसके लिए हमें काम करना है। मुझे विश्वास है कि नये अध्यक्ष के नेतृत्व में यह काम संभव हो पायेगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आज युवा भाजपा की ओर आशाभरी निगाहों से देख रहे हैं। भाजपा एकमात्र पार्टी है, जो युवाओं के लिए काम कर रही है। भारत आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है। इसमें युवाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए युवा मोर्चा को काम करना चाहिए। मौके पर सांसद समीर उरांव ने किसलय तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व मेें झारखंड के युवा पार्टी के साथ जुडेंगे और वे युवाओं को साथ लेकर नये भारत के निर्माण में सहयोग देंगे इसकी मुझे आशा है।
    वहीं, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि युवा जिस ओर चलता है, जमाना भी उसी ओर चलता है। किसलय तिवारी झारखंड में युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे, ऐसी आशा है। इसी तरह प्रदेश प्रवक्ता और निवर्तमान अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि किसलय तिवारी एक अनुभवी नेता हैं। इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा नयी ऊंचाइयों को छुयेगा। कार्यक्रम में किसलय तिवारी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे युवा मोर्चा की जिम्मेवारी दी गयी है, उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मेरा प्रयास होगा कि मैं झारखंड के युवाओं की आवाज बनूं। युवाओं को भाजपा से जोड़ने के साथ मैं एक सशक्त संगठन खड़ा करने का प्रयास करुंगा। किसलय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पद ग्रहण किया। रांची महानगर के अध्यक्ष सूर्य प्रभात के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद समीर उरांव, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू तथा प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार उपस्थित थे।

    Yuva Morcha BJP's backbone: Deepak Prakash
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है कोरोना
    Next Article महागामा में विस्फोटक से लदा ट्रक जब्त
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version