Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»अन्य खेल»ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी होंगे मालामाल, मिलेंगे 25 लाख से छह करोड़ तक के इनाम
    अन्य खेल

    ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी होंगे मालामाल, मिलेंगे 25 लाख से छह करोड़ तक के इनाम

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जैसे जैसे टोक्यो ओलंपिक 2020 की शुरुआत का समय नजदीक आ रहा है वैसे ही इसको लेकर देश में उत्साह का माहौल भी बढ़ता जा रहा है. खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए कई राज्य मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को सम्मानित करने का एलान कर चुके हैं. साथ ही राज्यों ने अपने खिलाड़ियों के लिए 25 लाख से छह करोड़ तक के नकद इनाम की भी घोषणा की है.

    हरियाणा का कोई खिलाड़ी यदि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतता है तो राज्य सरकार उसे छह करोड़ का नकद इनाम प्रदान करेगी. वहीं यदि पश्चिम बंगाल का कोई खिलाड़ी गोल्ड जीतता है तो उसे 25 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. इसके अलावा दिल्ली सरकार भी मेडल जीतने पर अपने खिलाड़ियों के लिए नकद इनाम का एलान कर चुकी है. दिल्ली के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर 3 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के कोच को भी 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी

    इसके अलावा ओडिशा और छत्तीसगढ़ सरकार ने भी गोल्ड मेडल जीतने पर अपने अपने राज्य के खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का एलान किया है. वहीं कर्नाटक और गुजरात ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड जीतने पर अपने खिलाड़ियों को पांच करोड़ रुपये की नकद राशि देने की घोषणा की है.

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अपने राज्य के खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है. साथ ही महाराष्ट्र सरकार भी ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद इनाम की घोषणा कर चुकी है. महाराष्ट्र अपने खिलाड़ियों को ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने पर एक करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल जीतने पर 75 लाख और कांस्य पदक जीतने पर 50 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा कर चुकी हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशाहाकार के शाह बन गए हैं गृहमंत्री, सहकारिता मंत्रालय से हर पक्ष को कैसे होगा फायदा
    Next Article नोवाक जोकोविच ने जीता विंबलडन-2021 का खिताब
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version