झारखंड कोरोना से मुक्ति की ओर है। पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी जिले में इस महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है। नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बुधवार सुबह तक कोरोना से 49 लोग स्वस्थ हुए। इसके विपरीत इन 24 घंटों में केवल 33 नए केस मिले हैं।
स्वास्थ विभाग के अनुसार बोकारो से आठ, सिमडेगा से पांच और लातेहार से तीन नए मरीजों की पहचान हुई है। रांची, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ), हजारीबाग और सरायकेला में से प्रत्येक में दो नए मरीज मिले हैं। इसी तरह देवघर,जामताड़ा, लोहरदगा, पलामू , रामगढ़, साहेबगंज और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक-एक मरीज की शिनाख्त हुई है।
इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या तीन लाख, 46 हजार, 778 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 41 हजार, 336 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कुल पांच हजार, 5122 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अबतक कुल एक करोड़, 10 लाख,13 हजार,912 लोगों की कोरोना जांच हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.43 प्रतिशत है।
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 67 है। दो मरीज डिस्चार्ज डिस्चार्ज हुए हैं। राजधानी में अब तक कुल 85 हजार, 313 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83 हजार, 658 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।