Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»corona effect»देश की पहली घटना: असम की महिला चिकित्सक में मिले कोरोना के दो वेरिएंट
    corona effect

    देश की पहली घटना: असम की महिला चिकित्सक में मिले कोरोना के दो वेरिएंट

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    असम की एक महिला चिकित्सक के शरीर में कोरोना संक्रमण के दो वेरिएंट मिले हैं। संभवतः देश में एक रोगी के शरीर में कोरोना के दो वेरिएंट मिलने की यह पहली घटना है।

    जानकारी के अनुसार एक महिला चिकित्सक के शरीर में कोरोना संक्रमण के दो प्रकार (वेरिएंट) मिले हैं। देश में यह अपने तरह का पहला मामला बताया जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि महिला चिकित्सक ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले लिया है। महिला चिकित्सक की जांच में यह बात सामने आई है कि उनके शरीर में कोरोना के अल्फा और डेल्टा दोनों प्रकार पाये गये हैं।

    विशेषज्ञों के अनुसार विश्व में एक रोगी के शरीर में कोरोना के दो प्रकार मिलने का पहला मामला बेल्जियम में पाया गया था। बेल्जियम में एक 90 वर्षीय महिला के शरीर में अल्फा और बीटा प्रकार के संक्रमण पाये गये थे। लेकिन महिला ने कोरोना की वैक्सीन नहीं ली थी, जिसकी वजह से महिला की मौत हो गयी थी।

    इस संबंध में मीडिया से बातचीत में असम के डिब्रूगढ़ जिला स्थित आईसीएमआर- आरएमआरसी नोडल अधिकारी बिश्वज्योति बरकाकती ने बताया कि महिला चिकित्सक के शरीर में कोरोना के दो प्रकार पाये गये हैं। यह देश में अपने तरह का पहला मामला है। महिला चिकित्सक डिब्रूगढ़ जिले में ही पोस्टेड हैं।

    डॉ बिश्वज्योति ने बताया है कि महिला चिकित्सक के पति कोरोना संक्रमित थे। पति के संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर महिला चिकित्सक ने अपनी जांच करवायी तो वे भी पॉजिटिव पायी गयीं। महिला चिकित्सक की जांच रिपोर्ट में देखा गया कि उनके शरीर में कोरोना के अल्फा और डेल्टा दोनों प्रकार के संक्रमण मौजूद हैं। इसके बाद संक्रमण के दोनों प्रकारों को सुनिश्चित करने के लिए उनकी पुनः जांच की गयी।

    महिला चिकित्सक के शरीर में कोरोना के मामूली लक्षण हैं। उनकी स्थिति वर्तमान समय में ठीक है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार होता दिखाई दे रहा है।इसके बावजूद संक्रमण के वेरिएंट में तेजी से बदलाव भी देखा जा रहा है। गुवाहाटी में कोरोना वायरस का महिला चिकित्सक में दो वेरिएंट पाए जाने का मामला सामने आने से यहां सनसनी फैल गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअशरफ गनी के ईद की नमाज अदा करते समय काबुल में तीन रॉकेट से हमला
    Next Article PM मोदी का संदेश BJP सांसदों को, बोले- कांग्रेस के झूठ को सच से हराएं, जनता तक पहुंचाएं सरकार का काम
    sonu kumar

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version