बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में विदेश से भारत वापस लौटी हैं। एयरपोर्ट पर उनके पिता व अभिनेता अनिल कपूर उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे, जिन्हे देखकर वह भावुक हो गई थीं। वहीं अब सोनम कपूर को यहां अपने पति आनंद आहूजा की भी याद सताने लगी है और उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा करते हुए अपना प्यार जाहिर किया है। सोनम कपूर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं उनके फैंस के अलावा उनके पति ने भी सोनम के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनम के इस पोस्ट पर आनंद ने कमेंट भी किया है कि वह उनसे दोबारा मिलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद ए आहूजा की मुलाकात साल 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला लिया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से 8 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। सोनम और आनंद बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version