Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा सांसद वैक्सीनेशन पर फैलाए जा रहे भ्रम का मुकाबला करें: प्रधानमंत्री
    Breaking News

    भाजपा सांसद वैक्सीनेशन पर फैलाए जा रहे भ्रम का मुकाबला करें: प्रधानमंत्री

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैक्सीनेशन को लेकर विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम का सामना करने के लिए अपनी पार्टी के सांसदों का आह्वान किया।उन्होंने भाजपा सांसदों से कहा कि इस बारे में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाएं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसदों से कहा कि वह विपक्ष की ओर से निरंतर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘कोमा’ में है और वह भाजपा की सरकार की वैक्सीनेशन को लेकर हासिल की गई उपलब्धि को पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस का यह स्वभाव दुर्भाग्यपूर्ण है।

    प्रधानमंत्री ने सांसदों से यह भी कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनके संसदीय क्षेत्र में वैक्सीनेशन का कार्य निर्बाध जारी रहे। साथ ही उन्होंने सांसदों से संभावित कोरोना की तीसरी लहर के लिए भी तैयार रहना तो कहा।

    इसके पहले प्रधानमंत्री ने सोमवार को कहा था कि महामारी को लेकर पार्टियों के नेताओं को सरकार एक विस्तृत प्रस्तुति देगी। आज शाम स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण इस संबंध में प्रस्तुति दे सकते हैं। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के रहने की भी संभावना है। दूसरी ओर राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्तुति से पहले महामारी और वैक्सीनेशन के संबंध में चर्चा कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को संसद के केंद्रीय कक्ष में लोकसभा सांसदों और राज्यसभा सांसदों के लिए अलग-अलग प्रस्तुति रखनी चाहिए। इसमें लोकसभा सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र से संबंधित विषय भी रखने का अवसर देना चाहिए।

    संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी बढ़ती कीमतों, कृषि कानूनों और पेगासस जासूसी मामले को लेकर दोनों सदनों में हंगामा होता रहा, जिसके चलते कार्यवाही स्थगित होती रही। इससे पहले तृणमूल सांसदों और अकाली दल के सांसदों ने संसद के बाहर पेगासस और कृषि कानूनों के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। दूसरी और कांग्रेस सांसदों ने दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव दिए।

    उल्लेखनीय है कि संसद में सोमवार को भी दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के चलते कुछ खास कार्य नहीं हो पाया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजौरी में सेना की सिग्नल रेजिमेंट की चारदीवारी गिरने से नगर परिषद के पार्षद की मौत
    Next Article दहशत फैलाने वाला अमन साहू गिरोह का अपराधी शाहरुख गिरफ्तार
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version