Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यूपी की तरह हर राज्य में शुरू होनी चाहिए बाल सेवा योजना
    Breaking News

    यूपी की तरह हर राज्य में शुरू होनी चाहिए बाल सेवा योजना

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 24, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मासूमों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की है जरूरत

    राहुल सिंह
    कोरोना महामारी ने लाखों लोगों की जिंदगियां छिन लीं। कितनों के अपने चले गये, तो कितनों का परिवार उजड़ गया। लेकिन इस महामारी का सबसे बुरा असर उन छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ा है, जो इस काल में बेसहारा और अनाथ हो गये। माना कि कोरोना महामारी के कारण आज सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व संकट में है और इस संकट से हम आज नहीं तो कल उबर ही जायेंगे, लेकिन उन बच्चों का क्या, जो अपने आने वाले कल की कल्पना भी करने में समर्थ नही हैं। उनमें से कई ऐसे हैं, जिन्हें तो यह भी नहीं पता की संकट किस चिड़िया का नाम है। पेट की भूख क्या होती है। मां का प्यार और पिता का साथ क्या होता है। उन्होंने तो बस अभी हंसना और खिलखिलाना ही सिखा था। अभी उनके पैरों को इतनी ताकत भी नहीं मिली थी कि वे दो कदम चल सकें और विडंबना देखिये कि जिनके सहारे वे दो कदम चलते उनका भी साथ उनसे छूट गया। अब वक्त है इन्हें सहारा देने का, वक्त है इनके चेहरे पर मुस्कान लाने का, वक्त है इनके कदम को आगे बढ़ाने का। यही वक्त है केंद्र और राज्य की राजनीति से ऊपर उठ कर मानवता की राजनीति करने का। यूपी सरकार ने तो इन नन्हे कदमों की ओर कदम बढ़ा लिया है। अब जरूरत है सभी को कदम बढ़ाने की।

    कोरोना काल में बेसहारा और अनाथ हुए बच्चों को अब दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो रहा है। सिर से माता-पिता का साया छिनने के बाद अनाथ बच्चों के सामने काफी चुनौतियां आ गयी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की पीड़ा को देखते हुए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। अनाथ बच्चों के लिए यूपी सरकार ने ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ की शुरूआत की है, जो काबिले तारीफ है।
    लखनऊ के लोकभवन में गुरुवार को इस योजना का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं। सीएम बाल सेवा योजना के तहत 4050 बच्चों को लाभ मिलेगा। इसके तहत बच्चों को हर महीने आर्थिक मदद, मुफ्त शिक्षा, शादी में आर्थिक मदद जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।

    हर महीने चार हजार की आर्थिक मदद
    कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को जीवन यापन करना काफी मुश्किल हो गया है। इसलिए सरकार सीएम बाल सेवा योजना के तहत 0 से 18 तक की उम्र वाले सभी अनाथ बच्चों के भरण-पोषण के लिए हर महीने 4 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी।

    पढ़ाई का खर्चा उठायेगी सरकार
    इसके अलावा सरकार 11 वर्ष से 18 वर्ष की उम्रवाले अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी उठायेगी। इस योजना के तहत 11 से 18 वर्ष की उम्र वाले बच्चों को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और अटल आवासीय विद्यालय से जोड़ा जायेगा।

    अनाथ बेटियों के विवाह में आर्थिक मदद
    इसके अलावा सरकार अनाथ बच्चियों को विवाह के समय आर्थिक मदद भी देगी। इस योजना के तहत अनाथ हुई बेटियों की शादी में राज्य सरकार की ओर से 1 लाख 1 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जायेगी।
    टैबलेट और लैपटॉप की सुविधा भी मिलेगी

    कक्षा 9 या इससे ऊपर की कक्षा में पढ़ाई करनेवाले या व्यावसायिक शिक्षा ले रहे 18 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को टैबलेट और लैपटॉप की सुविधा दी जायेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल से यूपी के अनाथ और बेसहारा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान तो आ जायेगी। उन्हें थोड़ा सहारा तो मिल जायेगा, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में रह रहे अनाथ बच्चों का क्या। उनके बारे में भी सभी राज्य सरकारों को भी सोचना चाहिए। सिर्फ राज्य सरकारों को ही नहीं, बल्कि केंद्र को भी इस समस्या पर ध्यान देना होगा। यह समस्या मात्र उन छोटे बच्चों से जुड़ी नहीं है। यह समस्या देश के भविष्य से जुड़ी हुई है। कहते हैं कि देश का भविष्य आज के बच्चे और नौजवानों पर निर्भर करता है। अगर आज इन बच्चों की समस्या दूर नहीं होगी तो आनेवाले समय में देश को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

    अब हमारे नेताओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इन बच्चों के बारे में सोचना होगा। राजनीति की नयी परिभाषा गढ़नी होगी। अपने लिए नहीं, अब अपनों के लिए सोचना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकास कार्यों में जन सहभागिता जरूरी : हेमन्त सोरेन
    Next Article सिर्फ टीएसी नियमावली में हुआ है संशोधन संवैधानिक व्यवस्था से कोई छेड़छाड़ नहीं
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version