Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»सीएजी रिपोर्ट ने खोली आप सरकार की पोल : भाजपा
    अन्य खबर

    सीएजी रिपोर्ट ने खोली आप सरकार की पोल : भाजपा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली के विकास-कार्यों में कोताही बरती है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि राज्य सरकार के पास पैसा होते हुए भी जनता के हित में खर्च नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के पास दिल्ली के विकास की न तो कोई योजना है न ही कोई मॉडल है।

    गुप्ता ने दिल्ली सरकार के विकास कार्यों के दावों को झूठा बताते हुए आरोप लगाया कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानि सीएजी की रिपोर्ट में स्पष्ट कहा है कि दिल्ली सरकार पिछले सात सालों से बजट में प्रस्तावित धनराशि को पूरा खर्च नहीं कर पा रही है।

    नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ आज एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए गुप्ता ने सीएजी की रिपोर्ट पर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि सरकार विकास कार्यों पर बजट प्रावधानों के साथ-साथ केंद्र से विभिन्न योजनाओं के लिए मिली राशि को भी खर्च नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बजट का कुल 30 से 40 फीसदी रिटर्न चला जाता है। ऐसे में योजनाओं पर पैसा खर्च न करना और स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्माण और विकास कार्यों पर प्रस्तावित राशि का भी उपयोग ना होना दर्शाता है कि केजरीवाल सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

    गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2015 से 2020 तक प्रत्येक वर्ष खर्च न होने वाली बजट राशि में बढ़ोत्तरी होती रही है। जहां वर्ष 2015-16 में खर्च न होने वाली राशि 7374 करोड़ रुपये से ज्यादा थी वहीं वर्ष 2019-20 में तक यह बढ़ कर 12670 करोड़ रुपये तक हो गई। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा जो विकास कार्यों में लगाना था, वह भी केजरीवाल सरकार खर्च नहीं कर पाई जबकि उसके दावें दिल्ली को विकास को नए पथ पर ले जाने को है।

    गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की 39 योजनाएं ऐसी हैं जिनकी घोषणा तो हुई लेकिन जमीन पर उनमें से एक भी नहीं उतर सकी। इस तरह से करोड़ों रुपयों की योजनाएं जो युवा, गरीबों, ग्रामीणों के लिए थी वह आज तक शुरु नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं दिल्ली सरकार केंद्र से विभिन्न परियोजनाओं के लिए मिलने वाली राशि को भी पूरा खर्च नहीं कर पाई। इन योजनाओं में यमुना की सफाई, गरीबों के लिए मकान के साथ कई विकास कार्य शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअसाधारण परिस्थितियों में हो रहा राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा
    Next Article लालू की हालत नाजुक, शरीर लॉक राबड़ी-तेजस्वी ने कहा : दुआ कीजिये
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version