देवघर। झारखंड के विभिन्न जिलों से देवघर श्रावणी मेला के दौरान प्रतिनियुक्ति बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही ड्यूटी में लापरवाह और अनुशासनहीनता पुलिसकर्मियों को निलंबित होना पड़ रहा है। मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त 506 पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिन्हें बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत किया गया जबकि अस्थाई टीओपी, रूट लाइन और विधि व्यवस्था में लगे 39 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

मेला के लिए बनाए गए अस्थायी ओपी, यातायात ओपी और रूट लाइनिंग में तैनात कई पुलिसकर्मी अनुपस्थित होने, शराब पीकर ड्यूटी करने, लोगों को भड़काने सहित कई आरोप में पुलिसकर्मी निलंबित किये गये हैं। निलंबित होने वाले जवानों में रांची, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, गिरीडीह, लोहरदगा, जामताड़ा, गढ़वा, देवघर, विशेष शाखा, प्रशिक्षण केद्र नेतरहाट के पुलिसकर्मी शामिल हैं। बोकारो और सिमडेगा के सबसे अधिक पुलिसकर्मी निलंबित हुए हैं।

देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्ति पर तैनात पुलिसकर्मी ने एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान एक देसी पिस्टल के साथ हर्ष राज सिन्हा और पवन कुमार यादव को गिरफ्तार गिरफ्तार किया। इसमें शामिल विभिन्न जिले से मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पुलिसकर्मी को 1000 रुपये से पुरस्कृत किया गया। एसआई विजय कुमार किण्डो, आरक्षी निरंजन उरांव, अनिल कुमार साहू, राजू साहू और अमर कुमार का नाम शामिल हैं। 14

ये पुलिसकर्मियों हुए निलंबित
आरक्षी सत्येंद्र कुमार, रांची जिलाबल ,एएसआई उग्रीव पासवान, रांची जिलाबल ,आरक्षी बिरसु ऊराव, बोकारो जिलाबल ,आरक्षी उमेश कुमार बोकारो जिला बल, आरक्षी सुमंत यादव बोकारो जिलाबल , आरक्षी चंदन कुमार सांडिल्य, बोकारो जिला बल, आरक्षी पप्पू कुमार यादव जैप-03 गोविंदपुर धनबाद, आरक्षी मो शाहीद अंसारी, धनबाद जिला बल, आरक्षी दुखराज ऊराव धनबाद जिला बल, एएसआई अक्षयवर राम, सिमडेगा जिलाबल, हवलदार अनुज कुमार सिमडेगा जिला बल, हवलदार अनुज कुमार सिमडेगा जिला बल,

आरक्षी अशोक कुमार दिग्वार सिमडेगा जिलाबल ,आरक्षी शम्भू कुमार, गिरीडीह जिलाबल ,आरक्षी अरशद अजीज, गिरिडीह जिलाबल ,आरक्षी सुखनाथ प्रधान लोहरदगा जिलाबल ,आरक्षी बुदीराम बास्की, जामताड़ा जिलाबल , एएसआई सुशांत लकड़ा गढ़वा जिला बल,आरक्षी अमित गौरव, देवघर जिलाबल ,आरक्षी पतरस मलतो जैप-5, आरक्षी फैयाज अहमद, विशेष शाखा, आरक्षी विनोद कुमार महतो प्रशिक्षण केंद्र नेतरहाट।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version