रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने देश के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री की ओर से 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र का राष्ट्र को समर्पित किए जाने के अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि झारखंड के 1607 किसान समृद्धि केंद्र राज्य के किसानों के आय दोगुनी करने में अत्यंत सहायक होंगे। साथ ही किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त सुखाड़ की स्थिति में लाखों किसानों के लिए वरदान साबित होगी।