रांची। जमशेदपुर के मानगो स्थित सहारा सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के मामले में आरोपितों की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों और इस केस से जुड़े सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी कर ली गयी। जिसके बाद हाइकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत कब और क्या फैसला सुनाता है, यह देखना काफी महत्पूर्ण होगा। वहीं हाइकोर्ट ने निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक बरकरार रखा है। इस मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, तत्कालीन डीएसपी और थानेदार सहित 22 लोग आरोपित हैं। जमशेदपुर की निचली अदालत ने सभी को समन जारी किया था। जिसके खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की गयी थी।