-दिवंगत जगरनाथ महतो की हैं पत्नी
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी सोमवार को यहां राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगी। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी कैबिनेट के सहयोगी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो के छह अप्रैल को निधन होने के बाद से ही यह कयास लगाये जाने लगे थे कि उनकी पत्नी या पुत्र को डुमरी उपचुनाव से पहले कैबिनेट में शामिल किया जायेगा।

ढाई महीने से क्षेत्र में सक्रिय हैं बेबी देवी
बेबी देवी की चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। चारों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू सबसे छोटे हैं। दिवंगत मंत्री की पत्नी की पहचान हमेशा एक कुशल गृहिणी के रूप में रही है। पूर्व में कभी-कभार वह जगरनाथ महतो के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होती थीं। मंत्री के निधन के बाद पिछले ढाई महीने से वह डुमरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से अपने पुत्र अखिलेश महतो के साथ भाग ले रही हैं। बेबी देवी का मायका टुंडी विधानसभा क्षेत्र के गोमो स्थित जीतपुर में है। बेबी देवी ने पिछले दिनों पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन से रांची स्थित आवास पर मुलाकात की थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version