Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»केन्द्र सरकार के प्रयास से आगे बढ़ रहा है बिहार, देती है राज्य के कुल बजट का 76 प्रतिशत : राकेश सिन्हा
    राज्य

    केन्द्र सरकार के प्रयास से आगे बढ़ रहा है बिहार, देती है राज्य के कुल बजट का 76 प्रतिशत : राकेश सिन्हा

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJuly 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार द्वारा नौ वर्ष में किए गए विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाई जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता पत्रक के माध्यम से लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचा रहे हैं।

    इस कड़ी में राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरे देश में विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समग्र उत्थान किया है। बिहार पर भी मोदी सरकार की विशेष नजर है। यहां जन कल्याणकारी योजनाओं ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    उन्होंने कहा कि आज बिहार सरकार विकास की चाहे जितनी बात कर ले। लेकिन बिहार के कुल बजट का 76 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती है। राज्य सरकार मात्र 24 प्रतिशत का हिस्सेदार है। बिहार के रेलवे प्रोजेक्ट के लिए 51 सौ करोड़ रुपये आवंटित किए गए। मिथिला-कोसी क्षेत्र में 88 वर्षों से लंबित रेल पुल का सपना मोदी सरकार ने साकार किया।

    बिहार में राजमार्गों के निर्माण पर केंद्र ने एक लाख 25 हजार करोड़ से ज्यादा राशि खर्च की तथा राजमार्ग की लंबाई 34 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई। 84 सौ करोड़ की लागत से बरौनी खाद कारखाना का पुनर्निर्माण कराया गया। सभी जिले में पीएम केयर्स फंड से वेंटिलेटर, पीएचसी पर ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर तथा वैलनेस सेंटर एवं जांच केंद्र निर्माण कराया गया। 13 करोड़ बिहार वासियों को मुफ्त में कोरोना का टीका दिया।

    दरभंगा में एयरपोर्ट की सुविधा मिली। आरा-मोहनिया एवं पटना-बक्सर फोरलेन, कोईलवर पुल, जेपी सेतु, गांधी सेतु के समानांतर फोरलेन सड़क पुल, मुंगेर-खगड़िया एवं मोकामा-सिमरिया रेल एवं सड़क पुल, भागलपुर-नवगछिया फोरलेन पुल, बिहपुर से वीरपुर मेगा ब्रिज एवं सड़क, दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड, साहिबगंज से कटिहार सिक्स लेन ब्रिज जैसे निर्माण से संपूर्ण बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति स्थापित हुई।

    जन कल्याणकारी योजनाओं की बात करें तो राष्ट्रीय स्तर पर 48 करोड़ 30 लाख जनधन खाता खोला गया, जिसमें बिहार के तीन करोड़ 71 लाख लोग शामिल हैं। देश में 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि मिल रहा है, बिहार के 81 लाख परिवार लाभान्वित पर हैं। उज्जवला योजना के तहत देश में नौ करोड़ 60 लाख गैस सिलेंडर दिए गए, बिहार में एक करोड़ 21 लाख परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

    देश भर में 80 करोड लोगों को अन्न योजना का लाभ मिल रहा है तो बिहार में आठ करोड़ एक लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता योजना से 11 करोड़ 70 लाख परिवार जुड़े तो बिहार में भी एक करोड़ 61 लाख परिवार जुड़े हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से बिहार में भी 41 लाख से अधिक आवास बनाए गए। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह आजीविका (जीविका) को केन्द्र सरकार के निर्देश पर एक लाख करोड़ से भी अधिक की राशि बैंक द्वारा सिर्फ इस साल देशभर में वितरित की गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशरीफ और जरदारी ने मुल्क के सियासी हालात पर मंत्रणा की
    Next Article फिर सियासी रायता फैलाने की तैयारी में झारखंड कांग्रेस
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी

      May 24, 2025

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version