Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश» नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास से उड़ा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत छह की मौत
    विदेश

     नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास से उड़ा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत छह की मौत

    adminBy adminJuly 11, 2023Updated:July 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास सोलुखुम्बु से मंगलवार सुबह काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें पायलट और पांच यात्रियों की मौत हो गई है। पांचों यात्री उत्तरी अमेरिकी देश मैक्सिको के नागरिक थे। सोलुखुम्बू जिले के प्रमुख जिलाधिकारी बसंत भट्टराई ने इसकी पुष्टि की है।

    प्रमुख जिलाधिकारी भट्टराई ने बताया कि सोलुखुम्बु से काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर का सुबह 10 बजे संपर्क टूट गया था। तलाशी के दौरान हेलीकॉप्टर लामजुरा दर्रे पर दुर्घटनाग्रस्त पाया गया। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवक्ता टेकनाथ सिटौला के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर मनांग एयर कंपनी का था।

    सोलुखुम्बु थाने की पुलिस ने भी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक लामजुरा दर्रे में स्थानीय लोगों ने धुआं और विस्फोट की आवाज सुनकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। तलाशी के दौरान सुरक्षाकर्मियों को एक दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर मिला।

    पुलिस के मुताबिक हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन सीबी गुरुंग थे, जबकि मैक्सिको के नागरिक फर्नांडो सिफुग्नेट्स, रिनकॉन इस्माइल, एबेरिका गोंजालेज, ओलासिया गोंजालेज और मारिया जोस सिफुंटेस सवार थे। सभी की मौत हो गयी है। ये सभी लोग माउंट एवरेस्ट को करीब से देखने के लिए सोमवार को लुक्ला गए थे और मंगलवार को वहां से काठमांडू लौट रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार में तेजी का रुख, ब्रॉडर मार्केट में तेज खरीदारी
    Next Article जाग रही है नीतीश कुमार की अंतरात्मा!
    admin

      Related Posts

      नेपाल: टूटने की कगार पर नेपाली कांग्रेस! देउवा और कोइराला गुट के बीच वार्ता विफल

      January 10, 2026

      खामेनेई का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले—अहंकार के शिखर पर होता है पतन

      January 10, 2026

      ईरान में कोहराम: सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता, 10 दिनों में 36 की मौत

      January 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      • इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      • मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन
      • रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version