पटना। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के विवाद का राज्य की सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। भाजपा और मीडिया के लोगों ने इसे खबर बना डाला है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर सरकार के खिलाफ नहीं जा सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक किया है। सब ठीक है कोई गड़बड़ नहीं है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर राजद से मंत्री बनाये गये हैं। केके पाठक को सीएम एक जिम्मेदार अधिकारी मानते हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार में राजद और जदयू बड़ी पार्टियां है। इस वजह से अब इस मुद्दे को महागठबंधन की टूट से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके पटाक्षेप के लिए नीतीश कुमार ने सीएम आवास में आपात बैठक बुलाई गयी, जिसमें शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक मौजूद रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version