Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तराखंड : चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हुए हादसे में मृतकों की संख्या 16 पहुंची
    राज्य

    उत्तराखंड : चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हुए हादसे में मृतकों की संख्या 16 पहुंची

    adminBy adminJuly 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सभी मृतकों की हुई शिनाख्त, इन मृतकों में दारोगा सहित तीन होमगार्ड भी हैं शामिल

    – मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दु:ख, मजिस्ट्रेट जांच के दिये गए हैं आदेश, नौ गंभीर घायल एम्स, ऋषिकेश रेफर

    -मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं

    चामोली/जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हुए बड़ा हादसे में मृतकों की संख्या 16 हो गयी है। इनमें एक दारोगा और तीन होमगार्डों के अलावा 12 ग्रामीण हैं जबकि नौ लोग गंभीर हैं, जिन्हें हायर सेंटर के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। आपदा परिचालन केंद्र ने इसकी पुष्टि की है।

    चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बुधवार सुबह अचानक करंट फैल गया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि कई नौ अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें हेलीकाप्टर की मदद से हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

    बताया जा रहा है कि बीते रोज एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उनके परिजन मृतक का शव उठाने नहीं दे रहे थे। परिजनों का कहना था कि जब तक उसके मौत के कारणों का पता नहीं चल पाता है, वे शव को नहीं उठाने देंगे। बुधवार की सुबह मृतक के परिजन, ग्रामीण आदि करीब 35 से 40 लोग घटना स्थल पर पहुंचे थे, जहां टीन शेड में अचानक करंट आने से ये लोग उसकी चपेट में आ गए। इस कारण से 15 लोगों की मौत हो गयी थी। इसमें एक दारोगा सहित तीन होमगार्ड शामिल थे। इसमें एक अन्य घायल ने और दम तोड़ दिया। इस तरह इस हादसे में मृतकों की संख्या 16 हो गयी है।

    बताया गया कि करंट इतना तेज था कि लोगों के शरीर तक फट गए। करंट आने के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई और उसमें धमाका हो गया। कुछ लोगों के नदी में कूदने की भी कही जा रही है। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को हेलीसेवा से हायर सेंटर एम्स, ऋषिकेश भेज दिया गया है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना में 15 लोगों के हताहत होने का समाचार मिला है। इसके बाद और घायल ने दम तोड़ दिया था। इस तरह से यह संख्या 16 हो गयी है। इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गये हैं। सभी बचाव दल जिला प्रशासन, एसडीआरएफ सहित अन्य दल लगे हुए हैं। इसके लिए विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसकी जांच एडीजी लॉ एंड आर्डर वी. मुरुगन, देहरादून कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

    मृतकों की सूची-

    1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी

    2- 55 वर्षीय होमगार्ड मुकुंद राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमानी चमोली

    3- 57 वर्षीय होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली

    4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली

    5- 25 वर्षीय सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली

    6- 33वर्षीय सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली

    7- 45 वर्षीय देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी

    8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी

    9- 38 वर्षीय सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी,

    10- 26 वर्षीय विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर

    11- 38 वर्षीय मनोज कुमार निवासी हर्मनी

    12- 33 वर्षीय सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली

    13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी

    14- 33 वर्षीय दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी

    15- 48 वर्षीय महेंद्र लाल निवासी हरमनी

    16- 27 वर्षीय गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की अब नहीं होगी आरटी-पीसीआर जांच
    Next Article रघुवर दास ने जेपी नड्डा को सौंपी पटना लाठीचार्ज की जांच रिपोर्ट
    admin

      Related Posts

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल

      July 6, 2025

      छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version