Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»रघुवर दास ने जेपी नड्डा को सौंपी पटना लाठीचार्ज की जांच रिपोर्ट
    राजनीति

    रघुवर दास ने जेपी नड्डा को सौंपी पटना लाठीचार्ज की जांच रिपोर्ट

    adminBy adminJuly 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बिहार की राजधानी पटना में बीते 13 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और एक कार्यकर्ता की मौत के मामले की रिपोर्ट जांच समिति के संयोजक रघुवर दास ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में हिंसा को राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित बताया गया है।

    घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनाई थी। 15 जुलाई को रघुवर दास के साथ टीम के सदस्य सांसद मनोज तिवारी, सांसद बीडी राम और सांसद सुनीता दुग्गल ने पटना का दौरा कर मामले सघन की जांच की थी।

    कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बिहार के लोगों और कार्यकर्ताओं से बात कर एक चीज बिल्कुल स्पष्ट हुई कि उस दिन की घटना राज्य प्रायोजित हिंसा का हिस्सा है। पुलिस प्रशासन ने षड्यंत्र करके भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरा और उसके बाद बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। पुलिसकर्मियों ने महिला देखा न पुरुष, सभी पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। इससे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सिरों पर गंभीर चोटें आईं। साथ ही कई कार्यकर्ताओं के हाथ भी टूट गए हैं। समिति ने मामले की न्यायिक या सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड : चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हुए हादसे में मृतकों की संख्या 16 पहुंची
    Next Article गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखने पर दिल्ली के पुलिस थाने में दी शिकायत
    admin

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version