Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज का अत्यधिक योगदान : राष्ट्रपति मुर्मू
    Breaking News

    आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज का अत्यधिक योगदान : राष्ट्रपति मुर्मू

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मुंबई स्थित राजभवन के भूमिगत बंकर में बनी स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों की ‘क्रांति गाथा’ गैलरी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में आदिवासी समुदाय का बहुत बड़ा योगदान है, इसलिए इस पर और शोध करने की जरूरत है। राष्ट्रपति ने बंकर में रखी छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राजभवन में देश के आदिवासी क्रांतिकारियों की गैलरी का दौरा किया और आदिवासी क्रांतिकारियों के बारे में जाना। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि 1857 से पहले भी आजादी के लिए कई जगहों पर छोटी-बड़ी लड़ाइयां लड़ी गईं थीं। इन देशभक्तों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने के छात्रों और युवाओं को राजभवन में क्रांतिकारियों के संग्रहालय का दौरा करना चाहिए और इस पर व्यापक शोध भी किया जाना चाहिए।

    इस अवसर पर राजभवन के जनसंपर्क अधिकारी उमेश काशीकर ने राष्ट्रपति को क्रांतिकारियों के स्वतंत्रता पूर्व इतिहास के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति को बताया गया कि ओडिशा के प्रथम मुख्यमंत्री ‘उत्कल केसरी’ डॉ. हरेकृष्ण महताब 1955-1956 की अवधि के दौरान बॉम्बे राज्य के राज्यपाल थे और वह राजभवन में रुके थे। ‘क्रांति गाथा’ संग्रहालय में विशेष रूप से अज्ञात क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी दी गई है और 1857 से 1946 तक की अवधि की महत्वपूर्ण घटनाओं को मूर्तियों और भित्तिचित्रों के माध्यम से प्रकाश में लाया गया है। क्रांतिगाथा संग्रहालय का उद्घाटन जून, 2022 में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राजभवन में प्रथम विश्व युद्ध से पहले बनाया गया एक भूमिगत बंकर 2016 में मिला था, जिसे संग्रहालय का रूप दिया गया है।

    संग्रहालय का दौरा करने के बाद राष्ट्रपति ने विभिन्न आगंतुकों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इसके बाद राष्ट्रपति शिरडी जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। उन्हें विदाई देने के लिए राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, मुख्य सचिव मनोज सौनिक, तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी पर गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को लेकर मंथन में जुटी कांग्रेस : जयराम रमेश
    Next Article जमीन घोटाले के आरोपितों की जमानत याचिका खारिज
    azad sipahi

      Related Posts

      असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी

      April 17, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने हरिवंश को तीसरी बार उपसभापति बनने पर दी बधाई, अनुभव और कार्यशैली को सराहा

      April 17, 2026

      उपराष्ट्रपति व अन्य ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version