नई दिल्ली। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पार्टी ने नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उनके अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से कन्हैया कुमार को एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में बिहार के बेगुसराय से चुनाव लड़ाया था। हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा था। कन्हैया कुमार वर्ष 2015 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे। इस दौरान उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने कश्मीरी अलगाववादी लोगों का समर्थन किया और भारतीय संसद पर हमले के दोषी, मोहम्मद अफजल गुरु की फांसी का भी विरोध किया था।