Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ओएससीसी की बैठक में समस्या, समाधान और समन्वय पर चर्चा
    Breaking News

    ओएससीसी की बैठक में समस्या, समाधान और समन्वय पर चर्चा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में 22वीं तटवर्ती सुरक्षा समन्वय समिति (ओएससीसी) की बैठक बुधवार को पुलिस मुख्यालय में हुई। इसमें ओएनजीसी, आईओसीएल और गेल के झारखंड में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों में समस्या, समाधान एवं आपसी समन्वय से संबंधित बातों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    उल्लेखनीय है कि यह ओएससीसी की बैठक प्रत्येक छह माह पर आयोजित की जाती रही है लेकिन कोविड के कारण 2019 में आयोजित 21वीं ओएससीसीकी बैठक के बाद यह पहली बैठक है।

    बैठक में कार्य करने में आ रही समस्याओं को ओएनजीसी, आईओसीएल और गेल के स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठान एवं कार्य करने में आ रही समस्याओं को रखा। इसके ऑपरेशनल एरिया में आ रही समस्याओं को पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर हल करने पर जोर दिया गया। ऐसे कार्यों में सीएसआर योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में और भी तीव्र गति से विकास कार्यों को किये जाने पर जोर दिया गया। इस बैठक के दौरान स्थानीय और जिला स्तर पर भी लगातार समन्वय समिति की बैठक करने पर जोर दिया गया।

    बैठक में डीजीपी ने लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का निर्देश बैठक के दौरान दिया। आईओसीएल प्रतिष्ठानों की समस्याओं वाली जगहों को हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित कर उसके समाधान की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डिपो, टर्मिनल के आस-पास ढाबा, चाय की दुकानों पर विशेष निगरानी रखने पर बल दिया गया।

    डीजीपी ने निर्देश दिया कि आने वाले नये प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण, विधि-व्यवस्था एवं पाइपलाइन से तेल चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान संबंधित जिला के एसपी साथ-साथ पुलिस मुख्यालय के नोडल पदाधिकारी से भी किया जाये।

    इस मौके पर एडीजी संजय आनन्द राव लाठकर, आईजी अमोल विनुकांत होमकर, प्रभात कुमार, नरेन्द्र कुमार सिंह, मयुर कन्हैयालाल पटेल, अनुप विरथरे और कार्यकारी निदेशक, मुख्य सुरक्षा ओएनजीसी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव से बातचीत की
    Next Article उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, इस साल किया 12वां प्रक्षेपण
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version