Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»जो कुछ मणिपुर में हुआ है, उससे वीभत्स कुछ नहीं हो सकता: दीपिका पांडेय सिंह
    राजनीति

    जो कुछ मणिपुर में हुआ है, उससे वीभत्स कुछ नहीं हो सकता: दीपिका पांडेय सिंह

    adminBy adminJuly 23, 2023Updated:July 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मणिपुर की घटना पर प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस कांफें्रस की
    रांची। कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि जिसके मन में जरा भी महिलाओं के लिए सम्मान होगा, जो कुछ मणिपुर में हुआ है, उससे वीभत्स कुछ नहीं हो सकता। पूरा देश का सिर झुकाने वाला पूर्वोत्तर जल रहा है। हमारे प्रधानमंत्री 07 देशों का दौरा कर आये, लेकिन मणिपुर के लिए समय नहीं निकाल पाये या उनको ऐसा लगता होगा कि मणिपुर में घट रही घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण नहीं हैं। विदेशों में प्रधानमंत्री मोदी भाषण देते हैं पर मणिपुर के लिए दो शब्द नहीं थे उनके पास, जब सर्वोच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया तब विवश होकर मीडिया से मुखातिब हुए। मणिपुर पर कम राजस्थान और छतीसगढ़ पर भाषण देकर इस तरही घटना पर भी राजनीति करने का काम किया। कम से कम अपील ही कर लेते शांति स्थापित होनी चाहिए। मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं अमानवीय घटना को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर रविवार को राज्य के सभी प्रमंडलों में महिला सांसद, विधायक एवं नेत्री के द्वारा संवाददाता सम्मेलन आहूत किया गया। इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।
    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष नेली नाथन, सुंदरी तिर्की, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार राजा मौजूद थे। दीपिका ने कहा कि हमें गर्व है अपने नेता राहुल गांधी पर। तमाम व्यवधान के बीच वो गये और उनको हर समुदाय ने गले से लगाया, उन्हें रोकने की कोशिश सरकार की ओर से हुई किंतु न वो रुके ना वो झुके और ना डरे। प्रश्न यह उठता है कि उनकी गुप्त एजेंसियां क्या कर रही थीं। विपक्ष के विधायकों को डराने के लिए भाजपा में सम्मिलित कराने के लिए जो तत्परता दिखाती है वो तत्परता मणिपुर में कहां चली गयी। जबकि महिला आयोग, मणिपुर की राज्यपाल तक चिंता व्यक्त कर चुकीं लेकिन मणिपुर की हिंसा नहीं रुकी। दुख इस बात का भी है कि मणिपुर में शांति स्थापित करने के बजाय मणिपुर के मुख्यमंत्री यह कहते हैं कि ऐसी घटना सैकड़ों की संख्या में होती है यह बयान नैतिक पतन की पराकाष्ठा है। एक बात यह भी तय है कि सत्ता के अहंकार में कौरवों ने भी द्रौपदी का अपमान किया था और उसका परिणाम आज हम सब जानते हैं कि पूरा कौरव वंश का विनाश हो गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय सेना में ‘गोरखाओं’ की जगह आदिवासियों को भर्ती करने की योजना
    Next Article महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा अक्षय पात्र का सामुदायिक रसोई घर : हेमा मालिनी
    admin

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version