Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सामूहिक सुसाइड पर तेज हुई सियासत, कांगेस ने बताया हत्या तो मंत्री बोले- संवेदनशील मामले पर राजनीति न करें
    राज्य

    सामूहिक सुसाइड पर तेज हुई सियासत, कांगेस ने बताया हत्या तो मंत्री बोले- संवेदनशील मामले पर राजनीति न करें

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJuly 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल, भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ऐप के जाल में फंसने के बाद कर्ज से परेशान दंपत्ति द्वारा अपने दो बच्चों के साथ सामूहिक आत्महत्या के मामले में अब राजनीति तेज हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बता रही है ताे वहीं दूसरी तरफ सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने मामले को संवेदनशील बताते हुए कांग्रेस से इस पर राजनीति नहीं करने की बात कही है।

    पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताते हुए कहा भोपाल में एक दंपति द्वारा आत्महत्या और आत्महत्या से पहले अपने दो बच्चों को जहर देने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार कर्ज के दलदल में फंसा हुआ था। कर्ज का बोझ पूरे मध्यप्रदेश के लिए जानलेवा संकट बनता जा रहा है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति

    वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह ने इस मामले को सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। जिस मजबूरी में उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी। चार लोगों की आत्महत्या इस मध्यप्रदेश के लिए शर्मनाक है। कलंक है। सही मायने में राजधानी में इस तरह की घटना घटी है। मुख्यमंत्री जी, यह आत्महत्या नहीं हत्या है और इसके लिए पूरी तरह से सरकार है मैं शिवराज सिंह से कहना चाहता हूं कि आप सत्ता के लिए लाडली बहना की बात करते हैं। लेकिन बहलें और बच्चियां आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। आप भाषणों में मप्र को विकास में देश में नंबर एक पर बताते हैं। यहां गरीबी के कारण कर्ज ना चुका पाने के कारण लोग मर रहे हैं। आप बड़ी – बड़ी सभाएं करके करोड़ों रुपये जनता का फूंक कर प्रदेश को कर्ज के गर्त में डाल रहे हैं। आगे गोविंद सिंह ने कहा रीवा जिले के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विश्वकर्मा परिवार के एक व्यक्ति ने लोन लिया। उसे लोन चुकाने के लिए उपर दबाव डाला जा रहा था। गलत तरीके से परेशान किया जा रहा था। इससे परेशान होकर वो पुलिस की शरण में गए और साइबर सेल में शिकायत की। लेकिन, शिवराज सिंह की सरकार और उनके जो तंत्र है पूरी तरह सत्ता के मद में मदांध मदहोश हो गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविप्रो का मुनाफा पहली तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर 2,870 करोड़ रुपये
    Next Article एसपी ने जनता दरबार में सुनी 72 लोगों की समस्या, दिए निष्पादन के आदेश
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी

      May 24, 2025

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version