फिलहाल विपक्ष के विधायक सदन के अंदर मौजूद, वहीं सदन के अंदर की बिजली काट दी गयी है और Ac भी बंद कर दिया गया
रांची। पंचम झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी। सदन की कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित होने के बावजूद विपक्ष के विधायक सदन के अंदर डेरा डाल दिए है। विपक्ष की मांग है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो वादा कर सत्ता में आए थे उन सवालों का क्या हुआ। स्त्रावसान से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका जवाब दे। बता दें कि बुधवार को झारखंड विधानसभा की कार्यवाही के चौथे दिन भोजनावकास के बाद दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विधानसभाध्यक्ष ध्यानाकर्षण के सवाल ले रहे थे तभी नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने विधानसभाध्यक्ष से मांग किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विपक्ष के सवालों का जवाब सत्र के अंतिम दिन से पहले दे। ताकि उनके जवाब पर सवाल पूछा जा सके।
इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तो कहे है कि सभी सवालों का जवाब देंगे। इसपर भाजपा के विधायक वेल में पहुंच गये और मांग करने लगे की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जवाब देना होगा। इसके बाद विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष नहीं चाहती है की सदन चले। इसलिए सदन की कार्यवाही को गुरुवाल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है। विधानसभा स्थगित होने के बाद भी विपक्ष के विधायक सदन में डेरा डाल दिए। और नारा लगाने लगे। जबतक पांच लाख युवाओं को नौकरी नहीं तबतक सदन से निकलेंगे नही। जबतक पारा शिक्षको को स्थाई नौकरी नहीं तबतक निकलेंगे नही। जबतक संविदाकर्मियों को स्थाई नहीं तबतक निकलेंगे नही। विपक्ष के नेताओं का कहना है जब तक सरकार जवाब देगी नही सदन से निकलेंगे नहीं। फिलहाल विपक्ष के विधायक सदन के अंदर मौजूद है। वहीं सदन के अंदर की बिजली काट दी गयी है और Ac भी बंद कर दिया गया है।