Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत सोरेन ने 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन जरमुंडी एवं 132 केवी द्विपथ लिलो संचरण लाइन का किया उद्घाटन
    Top Story

    हेमंत सोरेन ने 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन जरमुंडी एवं 132 केवी द्विपथ लिलो संचरण लाइन का किया उद्घाटन

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJuly 22, 2024Updated:July 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज 132/33 के०वी० ग्रिड सब-स्टेशन जरमुंडी और 132 के०वी० द्विपथ लिलो संचरण लाइन का आॅनलाइन उद्घाटन करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह ग्रिड सब-स्टेशन अलग-अलग ग्रिडों से भी जुड़ेगा. उन्होंने कहा कि बिजली की महत्ता से आज कोई भी अपरिचित नहीं है। बिना बिजली के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है. मुख्यमंत्री ने झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों, कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को निर्बाध एवं गुणात्मक बिजली पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया है।

    निर्बाध बिजली आपूर्ति लक्ष्य

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दुमका एवं देवघर जिला में बिजली में जो कमी आ रही थी, अब वहां निर्वाध विजली सप्लाई की जा सकेभो. अब 80 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने से बासुकीनाथ तीर्थ स्थल, तालझारी, घोरमारा, जरमुण्डी, सोनारायथाड़ी आदि क्षेत्रों में निर्बाध एवं क्वालिटी बिजली आपूर्ति होगी. इन क्षेत्रों के लाखों लोग प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे एवं बिजली के वर्तमान लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जायेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज काफी शुभ दिन है. देवघर एवं दुमका जिले में बाबा बासुकीनाथ एवं श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ-साथ इस महत्वपूर्ण समय में यहां पावर ग्रिड सब-स्टेशन का भी शुभारंभ हो रहा है। यह ग्रिड सब-स्टेशन आज से यहां की जनता की सेवा के लिए कार्य करेगा. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बिजली ग्रिड सब-स्टेशन मकान के पिलर की तरह होता है. राज्य में निर्वाध बिजली के आपूर्ति हेतु बड़े पैमाने पर क्षेत्रवार बिजली ग्रिड सब-स्टेशन बनाने का कार्य राज्य सरकार कर रही है. ग्रिड सब-स्टेशन बनने से बिजली सप्लाई में आ रही रुकावटें और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जा सकेगा।

    उपभोक्ता को 100 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही राज्य सरकार

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार बेहतर बिजली आपूर्ति के साथ-साथ वैसे उपभोक्ता परिवार जिनकी मासिक खपत एक सौ यूनिट से कम है उन्हें मुफ्त बिजली उपलब्ध कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याण एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है. हमारी सरकार ने बकाए बिजली बिल पर भी राहत देने का कार्य किया है। बिजली बिल बकायेदार परिवारों को किस्तों में धीरे-धीरे बिजली बिल के पैसे चुकाने का भी प्रावधान राज्य सरकार ने किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावन के पहले सोमवार को बम भोले के उद्घोष से गूंज उठे शिवालय
    Next Article पूर्व पार्षद वेद प्रकाश गोलीकांड: गाजीपुर से शूटर गिरफ्तार, पहली किस्त में मिले थे 6 हजार
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version