रांची। जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रांची में शनिवार को संपन्न हुई। सहजानंद चौक स्थित एक बैंक्वेट में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने की। संचालन प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने किया। बैठक में दो प्रस्ताव पारित किये गये। पहला- गत राष्ट्रीय कार्यसमिति, दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सांसद संजय झा को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का झारखंड जदयू ने स्वागत किया। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के चयन, सीट का चयन, झारखंड में एनडीए गठबंधन और जदयू के शीर्ष नेताओं से वार्ता करने और समन्वय स्थापित कर चुनावों को संपन्न करने को प्रदेश कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को अधिकृत किया।
कार्यसमिति को संबोधित करते हुए खीरू ने कहा कि पार्टी झारखंड में चुनाव लड़ने को लेकर बेहद गंभीर है। चुनाव एनडीए के तहत लड़ा जायेगा। एक-दो दिनों के अंदर राष्ट्रीय नेतृत्व को सीट की सूची दे दी जायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि विधानसभा चुनाव में समय कम है, सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें। बैठक में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास, डॉ आफताब जमिल, मधुकर सिंह, भगवान सिंह, सागर कुमार के अलावा अन्य भी शामिल थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



