Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»धनबाद»झामुमो व कांग्रेस ने मिल कर युवाओं को ठगा, नहीं दी एक भी नौकरी : बाबूलाल
    धनबाद

    झामुमो व कांग्रेस ने मिल कर युवाओं को ठगा, नहीं दी एक भी नौकरी : बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 9, 2024Updated:July 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। जेएमएम और कांग्रेस की सरकार ने पांच वर्षों में एक भी काम नहीं किया है। पांच लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी। एक भी युवा को नौकरी नहीं मिली। पांच वर्षों में कोयला, बालू समेत अन्य खनिज संपदा की लूट हुई है। क्राइम बढ़ा है। रंगदारी और हत्या की घटनाएं बढ़ गई है। कारोबारी पलायन कर रहे हैं। आम जनता दहशत में है। झारखंड की लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकना है। उक्त बातें झारखंड के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने टाउन हॉल में भाजपा का अभिनंदन समारोह सह विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंदरी कारखाने को चालू कराई है। सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान बेहतर मेहनत के लिए साधुवाद दिया। इसके साथ ही लोकसभा में राज्य की 14 में से 9 सीटें जीतने पर बधाई भी दी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 3 माह के बाद विधानसभा चुनाव है। सभी को संकल्प लेकर जाना है कि सभी सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 3 बार पीएम पद की शपथ लेने वाले इतिहास बनाया है जो कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है। संविधान बदलने, आरक्षण खत्म करने का झूठ फैलाया गया। झारखंड सरकार ने कुछ नहीं किया है।

    भाजपा के सदर मंडल के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया
    मौके पर सैकड़ों भाजपाई जुटे थे। अभिनंदन समारोह के शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के सदर मंडल के सदस्यों ने सम्मानित नहीं होने से जमकर हंगामा किया और जिला कमेटी भंग करने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी की ओर से धनबाद के न्यू टाउन हॉल में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम संचालन मानस परसून ने किया। विजय संकल्प सभा में मुख्य अतिथि के रूप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी थे। कार्यक्रम में भाजपा के धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह और अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो में सभी को शांत करवाया और सभी को सम्मानित करने की बात कही। मौके पर भाजपा के सक्रिय सदस्य विजय सैनी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क हादसे में महिला की मौत, तीन गंभीर
    Next Article हजारीबाग में जनता दरबार में आए दो दर्जन से अधिक आवेदन
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version