रांची। सचिवालय के लिपिक सेवा के कनीय सचिवालय सहायक और वरीय सचिवालय सहायकों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया जायेगा। लंबे समय विभिन्न विभागों में पदस्थापित इन कर्मियों के ट्रांसफर के लिए 9 जुलाई को स्थापना समिति की बैठक बुलायी गयी है, जिसमें कार्मिक, गृह, ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार इस बार बड़े पैमाने पर लिपिकों का तबादला किया जायेगा। सचिवालय में इसके अलावा सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों का भी ट्रांसफर करने की तैयारी की जा रही है। सहायक प्रशाखा पदाधिकारी प्रशाखा पदाधिकारी, अवर सचिव, उप सचिव स्तर के भी कुछ अधिकारी बदले जायेंगे। इनकी भी सूची बन रही है। इसी माह जुलाई अंत तक ट्रांसफर आदेश जारी किया जायेगा। अन्य सेवाओं में तबादले की तैयारी की जा रही है।